कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले: 700 होम गार्ड भर्ती, पंचायत सचिव नियमित, रेरा शिफ्ट, डिपोजिटरी स्कीम लागू, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 31 मई 2025; (शनिवार); चंद्र मंगल योग से मालामाल बनेंगे मेष, कर्क तुला राशि के जातक, जानें अपना आज का भविष्यफल.       कांगड़ा के बाद शिमला में भी पकड़ा गया संदिग्ध, पाकिस्तान और चीन समेत 64 देशों की कर चुका है यात्रा, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला: रात को साथ सोया, सुबह सबकुछ लेकर हुआ फरार ! गुरमीत सिंह के साथ दोस्ती की आड़ में धोखाधड़ी, पूरी खबर पढ़ें 👇       हिमाचल में बिगड़ता मौसम! भारी बारिश और ओलावृष्टि का डबल अटैक, 4 जिलों पर ऑरेंज अलर्ट का साया, और बाकी के लिए एलो अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..       आज का पंचांग : 30 मई 2025 : जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र व उपाय..       शुक्रवार का राशिफल: 30 मई 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       हिमाचल विधानसभा में हरियाणा समिति का भव्य स्वागत, शिष्टाचार भेंट में उजागर हुईं दोनों राज्यों की संसदीय परंपराएं, लोकतांत्रिक संवाद को मिला नया आयाम, कौंसिल चैम्बर के इतिहास से भी हुई रूबरू — पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल में पाकिस्तानी लिंक ! देहरा से 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार, मोबाइल से मिले संवेदनशील दस्तावेज, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 29 मई 2025; आज इन राशि वालों की सुख सुविधाओं में होगी वृद्धि, कारोबार में होगा लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..      

हिमाचल

Good News: अब तारों के जंजाल से जल्द ही मुक्त होगा शिमला शहर, जल्द होगा तारों को अंडरग्राउंड करने का कार्य, खर्च किए जाएंगे 23 करोड़, CM सूक्खु ने इस कार्य को शीघ्र पूरा करने के दिए ये निर्देश, पढ़ें पूरी खबर..

June 06, 2024 08:48 AM
शहर में तारों को भूमिगत करने की परियोजना के लिए 23 करोड़ रुपये का प्रावधान :CM

अब तारों के जंजाल से मुक्त होगा शिमला शहर, जल्द होगा तारों को अंडरग्राउंड करने का कार्य, खर्च किए जाएंगे 23 करोड़, CM सूक्खु ने इस कार्य को शीघ्र पूरा करने के दिए ये निर्देश, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: (HD News); मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार शहरों का सौंदर्याकरण करने और बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। शहरों में ओवरहेड बिजली और अन्य तारों का जंजाल शहरों की सुन्दरता पर ग्रहण लगाते हैं। उन्होंने बताया कि शिमला शहर को तारों के जंजाल से मुक्त कराने के लिए 23 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।

इस परियोजना के प्रारंभिक चरण में माल रोड, लोअर बाजार तथा मिडिल बाजार क्षेत्रों पर विशेष रूप से ध्यान केन्द्रित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सम्बंधित विभाग को इन कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा स्थापित होगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों को निर्बाध और बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए भी प्रतिबद्ध है और बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए विभिन्न आधुनिक तकनीकें अपना रही है। CM सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार शिमला शहर में ओवरहेड तारों को हटाने की योजना पर दृढ़ता से कार्य कर रही है। इसके दृष्टिगत विद्युत केबल और ऑप्टिकल फाइबर के लिए भूमिगत डक्ट बिछाई जाएंगी।

वहीं बैठक में CM ने लोक निर्माण विभाग को सभी परियोजनाओं में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिये, ताकि प्रदेशवासियों को लाभान्वित किया जा सके। इस बैठक में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्त्य सिंह, विधायक हरीश जनारथा, प्रधान सचिव देवेश कुमार तथा डॉ. अमनदीप गर्ग, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, प्रमुख अभियंता लोक निर्माण एन.के. सिंह, प्रधान मुख्य अरण्यपाल, वन, राजीव कुमार तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

राजधानी शिमला शहर के इन इलाकों में सबसे ज्यादा दिक्कत

शहर के मुख्य बाजार लोअर बाजार, माल रोड, संजौली, ढली, समरहिल, विकास नगर समेत नगर निगम के सभी इलाकों में तारों का जाल फैला हुआ है। सबसे ज्यादा खतरा रिहायशी इलाकों में है, क्योंकि कई जगहों पर बिजली और अन्य तारें लोगों के घरों के ऊपर या दीवारों से छूकर बिछाई गई हैं। ऐसे में लोगों को करंट लगने का भी खतरा रहता है। राज्य सरकार के इस पहल से अब लोगों को इन खतरों से भी राहत मिलेगी।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले: 700 होम गार्ड भर्ती, पंचायत सचिव नियमित, रेरा शिफ्ट, डिपोजिटरी स्कीम लागू, पढ़ें पूरी खबर..

कांगड़ा के बाद शिमला में भी पकड़ा गया संदिग्ध, पाकिस्तान और चीन समेत 64 देशों की कर चुका है यात्रा, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: रात को साथ सोया, सुबह सबकुछ लेकर हुआ फरार ! गुरमीत सिंह के साथ दोस्ती की आड़ में धोखाधड़ी, पूरी खबर पढ़ें 👇

हिमाचल में बिगड़ता मौसम! भारी बारिश और ओलावृष्टि का डबल अटैक, 4 जिलों पर ऑरेंज अलर्ट का साया, और बाकी के लिए एलो अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा में हरियाणा समिति का भव्य स्वागत, शिष्टाचार भेंट में उजागर हुईं दोनों राज्यों की संसदीय परंपराएं, लोकतांत्रिक संवाद को मिला नया आयाम, कौंसिल चैम्बर के इतिहास से भी हुई रूबरू — पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल में पाकिस्तानी लिंक ! देहरा से 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार, मोबाइल से मिले संवेदनशील दस्तावेज, पढ़ें पूरी खबर..

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा के ज्ञापन को बताया राजनीति से प्रेरित, कहा - सीबीआई जांच में सरकार दे रही पूरा सहयोग, पढ़ें पूरी खबर..

विमल नेगी मौत मामला: भाजपा विधायक दल पहुंचा राजभवन, सीएम सुक्खू के इस्तीफे और HPPCL में ED जांच की मांग, पढ़ें पूरी खबर..

राजकीय उच्च पाठशाला शहरोल का 19वां स्थापना दिवस सांस्कृतिक रंग में रंगा, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, पढ़ें पूरी खबर..

विमल नेगी मौत मामला: हिमाचल सरकार की सख्त कार्रवाई, तीन शीर्ष अधिकारियों की छुट्टी, CBI को सौंपी जांच, पढ़ें पूरी खबर..