Tuesday | November 10, 2026
भाई-बहन के अटूट स्नेह का प्रतीक भाई दूज: 2 घंटे 10 मिनट का रहेगा शुभ मुहूर्त, जानिए पूजा विधि और पौराणिक कथा       चांदी की चमक और भरोसे का दूसरा नाम बना शिमला का 'अग्रवाल ज्वैलर्स': त्योहारी सीजन में चांदी की एक्सक्लूसिव रेंज ने जीता ग्राहकों का दिल - पढ़ें पूरी खबर..       दिवाली के बाद सोने-चांदी की कीमतों में भारी उलटफेर: एमसीएक्स पर सोने-चांदी ने मारी ऊंची छलांग, जानिए आज का ताजा भाव..       बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का महा-तांडव: 4 दिन में 400 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, 'लक्ष्मण' बने रवि दुबे ने लूटी महफिल       हिमाचल: मातम में बदलीं दिवाली की खुशियां: पटाखों के विवाद में पड़ोसी बना हैवान, थार से रौंदकर ली पति-पत्नी की जान; आरोपी PGI रेफर       संवत 2083 के पहले ही दिन बाजार में कांटे की टक्कर! 25,000 के नीचे फिसला निफ्टी, BHEL और रिलायंस में आज बड़े एक्शन के संकेत       टाटा का डबल धमाका: वोल्टास का मुनाफा 53% उछला, टाटा स्टील ने भी भरी ₹3,700 करोड़ की हुंकार!       चारधाम यात्रा का अंतिम चरण: 11 नवंबर को भाई दूज पर बंद होंगे केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट, साढ़े 18 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन       जैन समाज आज मना रहा भगवान महावीर का 2553वां मोक्ष कल्याणक पर्व, पावापुरी और जैन मंदिरों में चढ़ाया जा रहा 'निर्वाण लाडू'       गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव की तिथि का संशय समाप्त: उदयातिथि के अनुसार कल 10 नवंबर को लगेंगे 56 भोग      

देश/विदेश

केजरीवाल का दिल्ली CM पद छोड़ने का ऐलान, कहा- दो दिन में इस्तीफा दूंगा, पार्टी विधायक नया मुख्यमंत्री चुनेंगे, कौन बनेगा बनेगा दिल्ली का मुख्यमंत्री ? पढ़ें पूरी खबर..

September 15, 2024 05:01 PM

नई दिल्ली: (HD News); जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह दो दिन बाद पद से इस्तीफा देना जा रहे हैं और जनता के फैसले के बाद वह दोबारा सीएम की कुर्सी पर बैठेंगे। बीजेपी ने इसे पीआर स्टंट बताया है। वहीं अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि उनकी जगह आम आदमी पार्टी का ही कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि दिल्ली में नवंबर में ही चुनाव करवा दिए जाएं। बता दें कि इससे पहले फरवरी 2020 में करवाए गए थे। ऐसे में छह महीने बाद दिल्ली में विधानसभा के चुनाव होने हैं।

अरविंद केजरीवाल के इस फैसले पर बीजेपी हमलावर है। बीजेपी का कहना है कि केजरीवाल को जमानत जरूर मिली लेकिन ना तो वह कुर्सी पर बैठ सकते हैं और ना ही फाइलों पर साइन कर सकते हैं। ऐसे में उनके पास इस्तीफा देने के अलावा कोई चारा नहीं था। वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल साबित करेंगे कि वह बेगुनाह हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैं दिल्ली और देश की जनता से पूछना चाहता हूं कि क्या केजरीवाल ईमानदार है। आज के दो दिन के बाद मैं सीएम की कुर्सी से इस्तीफा देने जा रहा हूं। मैं तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा जब तक जनता अपना फैसला ना सुना दे। मैं जनता के बीच जाऊंगा। गली-गली में जाऊंगा और घर-घर में जाऊंगा।

उन्होंने कहा, आज से कुछ महीने बाद दिल्ली में चुनाव हैं। मैं जनता से अपील करता हूं कि अगर आपको लगता है कि केजरीवाल ईमानदार है मुझे सपोर्ट करना। अगर आपको लगता है कि केजरीवाल गुनहगार है तो मुझे वोट मत देना। मैं चुनाव के बाद ही सीएम की कुर्सी पर बैठूंगा।

अरविंद केजरीवाल के बाद दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। आतिशी से लेकर सौरभ भारद्वाज तक के नाम सीएम पद की रेस में चल रहे हैं, लेकिन जाट होने की वजह से कैलाश गहलोत को फायदा मिल सकता है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने के ऐलान के बाद राष्ट्रीय राजधानी के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर अटकलें लगने लगी हैं। दो दिनों के बाद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे, जिसके बाद आम आदमी पार्टी के एमएलए विधायक दल का नेता चुनेंगे जो अगला मुख्यमंत्री बनेगा। सीएम पद की रेस में फिलहाल आतिशी, सौरभ भारद्वाज जैसे बड़े नाम सबसे आगे चल रहे हैं, लेकिन एक ऐसे मंत्री का भी नाम सामने आया है, जिसपर आप दांव लगा सकती है। इसका कनेक्शन हरियाणा विधानसभा चुनाव से भी है। सूत्रों की मानें तो दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत भी सीएम पद की रेस में हैं और चूंकि वे जाट समुदाय से आते हैं, इसलिए माना जा रहा है कि उन पर दांव लगाकर आप एक तीर से दो निशाने साध सकती है।

दिल्ली के नजफगढ़ से विधायक कैलाश गहलोत का जन्म जाट परिवार में हुआ था। उनका क्षेत्र नजफगढ़ दिल्ली के बाहरी इलाकों में स्थित है और हरियाणा के गुरुग्राम और बहादुरगढ़ के साथ बॉर्डर शेयर करता है। कैलाश गहलोत के जाट होने की वजह से माना जा रहा है कि यदि आम आदमी पार्टी उन्हें नया मुख्यमंत्री बनाती है तो हरियाणा में अगले महीने होने वाले मतदान पर पार्टी को फायदा मिल सकता है। हरियाणा में पहले आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की कोशिशें हुईं, लेकिन बात बन नहीं सकी, जिसके बाद दोनों दलों ने अकेले ही चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया। हरियाणा में जाट समुदाय का अच्छा खासा प्रभाव है और इसी को देखते हुए आम आदमी पार्टी भी कैलाश गहलोत के जरिए कुछ फायदा लेने की कोशिश कर सकती है। दिल्ली, पंजाब के बाद जहां आप को सबसे ज्यादा संभावनाएं दिखती हैं, वह हरियाणा ही है। इस बार पार्टी कुछ सीटें जीतकर जरूर राज्य में खाता खोलने या फिर किंगमेकर की भूमिका में आने की सोचेगी। दिल्ली में विधानसभा चुनाव में भी कुछ ही महीने बचे हुए हैं, इसलिए चंद समय के लिए गहलोत को जिम्मेदारी देकर हरियाणा भी आम आदमी पार्टी साध सकती है।

लेकिन इतनी भी आसान नहीं है राह!

कैलाश गहलोत को सीएम बनाए जाने की राह इतनी भी आसान नहीं है। दरअसल, केजरीवाल, सिसोदिया जैसे ही कैलाश गहलोत भी दिल्ली के कथित शराब घोटाले में फंसे हुए हैं। इस साल मार्च में ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गहलोत से मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पांच घंटे तक दफ्तर में पूछताछ की थी। ऐसे में यह भी संभव है कि दिल्ली चुनाव करीब होने की वजह से आम आदमी पार्टी ऐसे ही नेता पर दांव लगाए, जिसकी छवि दागदार नहीं हो, वरना कोई एक ऐक्शन भी पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। आतिशी, सौरभ, गहलोत के अलावा सीएम पद की रेस में गोपाल राय का भी नाम है। वे पार्टी से आंदोलन के समय से ही जुड़े हुए हैं और बिना किसी बड़े विवाद के लगातार मंत्रिपद पर काम भी कर रहे। उनकी साफ सुथरी छवि को देखते हुए गोपाल राय पर भी रेस में बने हुए हैं।

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

यरूशलम में सत्ता परिवर्तन की आहट: नेतन्याहू का तिलिस्म टूटा, विपक्षी नेता आइजेनकोट को सरकार बनाने का आमंत्रण

घरेलू सियासत में झटके के बाद बदला ट्रंप का रुख: ईरान से जंग टली, पर एक घंटे में 38 पुल उड़ाने की चेतावनी

उत्सव की आतिशबाजी के बाद दमघोंटू हुई फिजां: दिल्ली में सांसों पर संकट, कई राज्यों में आग का तांडव

बस्तर के जंगलों से पीएम मोदी की हुंकार: "हथियारबंद नक्सली सिमटे, अब 'दिमागी नक्सलियों' के सफाए की बारी" - पढ़ें पूरी खबर..

दिवाली के दिन दिल्ली-एनसीआर में सांसों पर संकट, 'बेहद खराब' और 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचा AQI

रूस ने यूक्रेन पर दागे 172 ड्रोन और 36 मिसाइलें, उधर मध्य-पूर्व में अमेरिका और इजरायल के मोर्चे पर भी तनाव बरकरार

अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के बाद वॉशिंगटन में बड़ी हलचल, ट्रंप ने स्टीफन मिलर को बनाया व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ स्टाफ

रक्षा और ग्रामीण विकास में केंद्र के बड़े फैसले, 75% अग्निवीरों का सेवा काल दो साल बढ़ा और नौसेना को मिलेंगे 8 नए युद्धपोत

संयुक्त राष्ट्र में बढ़ा भारत का दबदबा, भारतीय राजनयिक शिवानी गुप्ता प्रतिष्ठित यूएन सलाहकार समिति में निर्वाचित

अमेरिका में भारत की बेटी ने रचा इतिहास, केरल में जन्मीं नित्या रामन बनीं लॉस एंजिल्स की पहली दक्षिण एशियाई मेयर

राशिफल

9 नवंबर 2026 का दैनिक राशिफल: जानें आज मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन

9 नवंबर 2026 का दैनिक राशिफल: जानें आज मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन

राशिफलNovember 09, 2026

आज का राशिफल (8 नवंबर 2026): दीपावली और स्वाति नक्षत्र के महासंयोग में इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, खुलेंगे धन लाभ के नए द्वार।

आज का राशिफल (8 नवंबर 2026): दीपावली और स्वाति नक्षत्र के महासंयोग में इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, खुलेंगे धन लाभ के नए द्वार।

राशिफलNovember 08, 2026

आज का राशिफल (7 नवंबर 2026): शनिवार को न्याय के देवता शनिदेव किन राशियों पर बरसाएंगे अपनी विशेष कृपा और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें मेष से मीन तक का विस्तृत भविष्यफल

आज का राशिफल (7 नवंबर 2026): शनिवार को न्याय के देवता शनिदेव किन राशियों पर बरसाएंगे अपनी विशेष कृपा और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें मेष से मीन तक का विस्तृत भविष्यफल

राशिफलNovember 07, 2026

आज का राशिफल 6 नवंबर 2026: धनतेरस पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, कारोबार में लाभ और नौकरी में तरक्की के योग; जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल

आज का राशिफल 6 नवंबर 2026: धनतेरस पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, कारोबार में लाभ और नौकरी में तरक्की के योग; जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल

राशिफलNovember 06, 2026