हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | January 07, 2026
आज का राशिफल 7 जनवरी 2026: बुध देव की कृपा से किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? जानें मेष से मीन तक का विस्तृत भविष्यफल       सीएम सुक्खू ने ‘चिल्ड्रन ऑफ स्टेट’ को शैक्षणिक टूर पर किया रवाना, दिल्ली-आगरा-गोवा का करेंगे भ्रमण - पढ़ें पूरी खबर..       जिम में कसरत या शादी में डांस, क्यों रुक रही युवाओं की सांस? AIIMS की रिपोर्ट ने तोड़ा कोविड वैक्सीन का भ्रम - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: मंगलवार को हनुमान जी की कृपा से किन राशियों की चमकेगी किस्मत? जानें मेष से मीन तक का पूरा भविष्यफल       हिमकेयर योजना में 'व्यवस्था परिवर्तन': फर्जी बिलों के खेल को रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला - अनिवार्य किया ये दस्तावेज, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में सीमेंट कंपनियों की 'अंधेरगर्दी': न डीजल महंगा हुआ न बढ़ा माल भाड़ा, फिर क्यों जनता पर थोपा ₹10 का बोझ ? - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला के बाग गांव में जश्न का माहौल: ITBP में लक्की शर्मा बने हेड कांस्टेबल - युवाओं के लिए पेश की मिसाल, पढ़ें पूरी खबर..       पूर्व विधायक भगत राम चौहान का निधन: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने जताया गहरा शोक       आज का राशिफल: कर्क राशि वालों का बढ़ेगा आत्मविश्वास, जानें मेष से मीन तक अपनी राशि का हाल।       लैंडमार्क होटल में सेवा भारती शिमला की महत्वपूर्ण बैठक: पुरानी कार्यकारिणी भंग, नई टीम ने संभाला सेवा कार्यों का मोर्चा - पढ़ें पूरी खबर.      

देश/विदेश

Delhi Election Result 2025: अरविंद केजरीवाल फिर पीछे, सिसोदिया आगे, आतिशी पीछे, यहां जानें सबसे पहले इन हॉट सीटों का हाल, पढ़ें पूरी खबर..

February 08, 2025 10:50 AM

Delhi Election Result 2025: अरविंद केजरीवाल-सिसोदिया आगे, आतिशी पीछे, यहां जानें सबसे पहले इन हॉट सीटों का हाल, पढ़ें पूरी खबर..

नई दिल्ली: राजधानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। चुनावी मैदान में 70 सीटों के लिए 699 उम्मीदवार हैं। पांच फरवरी को करीब 13 हजार से अधिक बूथों पर कुल 60.54 फीसदी मतदान हुआ था। मतगणना केंद्रों की निगरानी भी सीसीटीवी के अलावा पर्यवेक्षकों की निगरानी में हो रही है।

नई दिल्ली विधानसभा सीट

रुझानों में नई दिल्ली सीट से फिर अरविंद केजरीवाल आगे हो गए हैं। अब भाजपा के प्रवेश वर्मा आगे हो गए हैं।  प्रवेश वर्मा 225 से आगे हो गए है।

बता दें कि लगातार तीन बार इस सीट का प्रतिनिधित्व करने वाली दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 2013 विधानसभा चुनाव में शिकस्त देकर अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुए थे। उन्होंने लगातार तीन बार इस विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया। इस समय यह सीट केजरीवाल के पास है।

कालकाजी विधानसभा सीट

कालकाजी सीट पर रुझानों में भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी आगे चल रहे हैं और सीएम आतिशी पीछे हैं। कालकाजी सीट सबसे चर्चित सीटों में शामिल है। इस बार आम आदमी पार्टी ने कालकाजी सीट से मुख्यमंत्री आतिशी को टिकट दिया। वहीं कांग्रेस ने पूर्व विधायक अलका लांबा को उतारा। इन चेहरों के कारण कालकाजी सीट एक बार फिर हॉट सीट बन गई है। वहीं भाजपा ने यहां से रमेश बिधूड़ी को टिकट दिया। कालका सीट से उम्मीदवार बनाए गए बिधूड़ी अपने बयानों की वजह से विवादों में रहते हैं।

जंगपुरा विधानसभा सीट

रुझानों में भाजपा के प्रत्याशी तरविंदर सिंह मारवाह हो गए हैं। आप के मनीष सिसोदिया अब आगे चल रहे हैं। इस बार जंगपुरा विधानसभा सीट पर चर्चा में है, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को पार्टी ने यहां से टिकट दिया है। इससे पहले मनीष सिसोदिया पटपड़गंज विधानसभा से चुनाव लड़ते रहे हैं। जंगपुरा में आम आदमी पार्टी के वर्तमान विधायक प्रवीण कुमार है वह नौकरी छोड़कर अन्ना आंदोलन से जुड़े थे। जंगपुरा सीट पर साल 2020 के विधानसभा चुनाव में प्रवीण कुमार करीब 45, 086 वोटों से जीत हासिल की थी।

करावल नगर विधानसभा सीट

करावल नगर सीट से भाजपा के कपिल मिश्रा आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के मनोज त्यागी पीछे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने आरिबा खान को प्रत्याशी बनाया है।

पटपड़गंज विधानसभा सीट

सीट पर भाजपा के रवींद्र सिंह नेगी आगे चल रहे हैं। आम आदमी प्रत्याशी अवध ओझा पीछे हैं।

बल्लीमारान विधानसभा सीट

दिल्ली सरकार में मौजूदा कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन बल्लीमारान से आगे चल रहे हैं। भाजपा के प्रत्याशी कमल बागड़ी पीछे चल रहे हैं। इमरान हुसैनके सरकार के मंत्री होने के चलते यह सीट भी हॉट सीट बनी हुई है। कांग्रेस की तरफ से हारून यूसुफ चुनावी मैदान में है। हारून यूसुफ भी दिल्ली सरकार में पहले मंत्री रह चुके हैं। इसलिए इस सीट के रिजल्ट पर हर किसी की नजर है।

बाबरपुर विधानसभा सीट

बाबरपुर विधानसभा सीट के रुझानों में आप के प्रत्याशी गोपाल राय आगे चल रहे हैं। भाजपा का अनिल वशिष्ठ पीछे चल रहे हैं। गोपाल राय पिछले 10 साल से केजरीवाल की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं। जिसके चलते यह सीट काफी चर्चा में है। इसलिए चुनाव परिणाम को लेकर भी लोगों में उत्सुकता है।

ओखला विधानसभा सीट

रुझानों में भाजपा के मनीष चौधरी आगे चल रहे हैं। यहां आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमानतुल्लाह खान पीछे चल रहे हैं।

बिजवासन विधानसभा सीट

रुझानों में बिजवासन विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहलोत लगातार आगे चल रहे हैं। यहां भाजपा करीब 2000 वोटो से आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र भारद्वाज पीछे हैं।

रोहिणी विधानसभा सीट

रुझानों में आम आदमी पार्टी के प्रदीप मित्तल आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी विजेंद्र गुप्ता पीछे हैं।

वजीरपुर विधानसभा सीट

इस सीट पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी राजेश गुप्ता आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी पूनम शर्मा पीछे हैं।

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला - पाकिस्तान की राजधानी दहल उठी, 12 लोगों की मौत, कई घायल - पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली में भीषण कार ब्लास्ट: लाल किला मेट्रो पार्किंग में हुआ भीषण बिस्फोट, 8 की मौत - दिल्ली से लेकर कई राज्यों में अलर्ट, जांच एजेंसियां सक्रिय - पढ़ें पूरी खबर..

पांच साल की मासूम के साथ दरिंदगी, दोषियों अमित और निखिल को फांसी, अदालत ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला - पढ़ें पूरी खबर

लोकगायिका मैथिली ठाकुर भाजपा में शामिल, लोकसंगीत की दुनिया से सीधे राजनीति में कदम; अलीनगर से विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना, पढ़ें पूरी खबर..

नेपाल में राजनीतिक संकट: प्रधानमंत्री ओली और राष्ट्रपति पौडेल का इस्तीफा, हिंसक प्रदर्शनों में संसद भवन और नेताओं के घरों में लगाई आग, पूर्व पीएम की पत्नी को जिंदा जलाया, पढ़ें पूरी खबर..

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला: फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सएप बैन, सिर्फ पंजीकृत ऐप्स रहेंगे सक्रिय, पढ़ें पूरी खबर

"ऑनलाइन गेमिंग पर PM मोदी का बड़ा बयान: युवाओं की सुरक्षा के लिए कड़ा कानून जरूरी" - पढ़ें पूरी खबर..

सबसे बड़ी आपदा: भूस्खलन से पूरा गांव तबाह, 1,000 लोगों की मौत – सिर्फ एक शख्स बचा जिंदा, पढ़ें पूरी खबर..

अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही: 600 से अधिक लोगों की मौत, 1300 से ज्यादा घायल, पढ़ें पूरी खबर..

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन पर की रणनीतिक चर्चा, पढ़ें पूरी खबर..