हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | December 13, 2025
आज का राशिफ़ल: 13 December 2025; शनिवार को शनि देव किस पर होंगे मेहरबान? जानिए मेष से मीन तक का हाल..       कुंहर: राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में वार्षिक पारितोषिक समारोह का भव्य आयोजन - प्रतिभा, उत्साह और उपलब्धियों का शानदार प्रदर्शन, समारोह में प्रतिभाओं ने बिखेरी चमक - पढ़ें पुरी खबर       हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल के निधन पर व्यक्त किया शोक - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल: खाने की चीज समझकर चबाया 'मौत का गोला', धमाके से उड़ा गाय का जबड़ा; इलाके में हड़कंप - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल सरकार में 'ऑल इज वेल' का भ्रम टूटा: डिप्टी सीएम अग्निहोत्री का अल्टीमेटम- 'अफसरशाही पर कसें नकेल'; सड़कों पर रोती रहीं नर्सें, नदारद रहे मंत्री - पढ़ें पूरी खबर       युग हत्याकांड: इंसाफ की आस में सुप्रीम कोर्ट पहुंचा पीड़ित परिवार, हाईकोर्ट के फैसले को कड़ी चुनौती, शीर्ष अदालत में न्याय की गुहार - पढ़ें पूरी खबर..       शुक्रवार का राशिफल: शुक्र देव की कृपा से इन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें 12 दिसंबर का भविष्यफल       🔥 Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक—हिमाचल में इस दिन बदलेगा मौसम, बारिश व बर्फबारी के प्रबल संकेत - पढ़े पूरी खबर       गुरुवार का राशिफ़ल: 11 दिसंबर 2025; आज के दिन इन राशियों मिलेगी बड़ी कामयाबी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल....       आज का राशिफल (9 दिसंबर 2025): भाग्य का साथ, नए अवसर और सकारात्मक बदलाव - जानें आपकी राशि के लिए क्या खास है..      

देश/विदेश

नायब तहसीलदार ने अमीरों को बनाया 'गरीब' : खुलासा होने पर नायब तहसीलदार डिमोट करने के आदेश, अब बतौर पटवारी संभालेंगे कार्य, प्रशासनिक अमले में मचा हड़कंप, पढ़ें पूरी खबर..

February 15, 2025 10:50 AM
फोटो सोर्स : सोशल मीडिया
Om Prakash Thakur

अक्सर आपने सुना होगा कि प्रमोशन हुआ है या फिर कई बार पैसे देकर प्रमोशन कराने के मामले भी आते हैं, लेकिन मध्य प्रदेश के आगर मालवा में एक नायब तहसीलदार का प्रमोशन की जगह डिमोशन कर दिया गया। डिमोशन के बाद उन्हें एक पटवारी बना दिया गया। कलेक्टर ने नायब तहसीलदार को डिमोट कर दिया। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। पढ़ें विस्तार से..

आगर: मध्य प्रदेश के आगर मालवा में शासन के एक आदेश से हड़कंप मच गया है। जिले में नायब तहसीलदार का डिमोशन कर पटवारी बना दिया गया है। आगर मालवा के कलेक्टर ने कार्रवाई मध्य प्रदेश शासन के आदेश पर यह कार्रवाई की है। तहसीलदार पर भ्रष्टाचार का आरोप है।

दरअसल, आगर के नायब तहसीलदार अरुण चंद्रवंशी पर भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़ा का आरोप है। नायब तहसीलदार पर आरोप था कि ग्राम झोंटा बीजानगरी में रहने के दौरान उन्होंने शासन के नियमों के खिलाफ काम करते हुए कई फर्जी आदेश जारी किए थे। बीजानगरी में अरुण चंदवंशी द्वारा एक-एक साल की अवधि के गरीबी रेखा के राशन कार्ड बनाए गए थे, जिसकी शिकायत लोकायुक्त विभाग में दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान शिकायत सही पाए जाने पर मध्यप्रदेश राजस्व विभाग भोपाल ने आदेश जारी कर उन्हें नायब तहसीलदार के पद से डिमोट कर पटवारी बना दिया।

उज्जैन में बतौर पटवारी संभालेंगे कार्य

मध्यप्रदेश राजस्व विभाग भोपाल द्वारा आगर मालवा कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को आदेश भेजा गया था। जिसमें लिखा था कि आगर में पदस्थ नायब तहसीलदार अरुण चंदवंशी को शासन के नियमों के खिलाफ काम करने पर डिमोट किया जा रहा है, उनकी पटवारी के पद पर तैनाती की जाए। जिसके बाद अब वे उज्जैन जिले में बतौर पटवारी सेवाएं देंगे। इस आदेश के बाद आगर कलेक्टर ने अरुण चंदवंशी का उज्जैन ट्रांसफर कर दिया है।

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला - पाकिस्तान की राजधानी दहल उठी, 12 लोगों की मौत, कई घायल - पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली में भीषण कार ब्लास्ट: लाल किला मेट्रो पार्किंग में हुआ भीषण बिस्फोट, 8 की मौत - दिल्ली से लेकर कई राज्यों में अलर्ट, जांच एजेंसियां सक्रिय - पढ़ें पूरी खबर..

पांच साल की मासूम के साथ दरिंदगी, दोषियों अमित और निखिल को फांसी, अदालत ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला - पढ़ें पूरी खबर

लोकगायिका मैथिली ठाकुर भाजपा में शामिल, लोकसंगीत की दुनिया से सीधे राजनीति में कदम; अलीनगर से विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना, पढ़ें पूरी खबर..

नेपाल में राजनीतिक संकट: प्रधानमंत्री ओली और राष्ट्रपति पौडेल का इस्तीफा, हिंसक प्रदर्शनों में संसद भवन और नेताओं के घरों में लगाई आग, पूर्व पीएम की पत्नी को जिंदा जलाया, पढ़ें पूरी खबर..

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला: फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सएप बैन, सिर्फ पंजीकृत ऐप्स रहेंगे सक्रिय, पढ़ें पूरी खबर

"ऑनलाइन गेमिंग पर PM मोदी का बड़ा बयान: युवाओं की सुरक्षा के लिए कड़ा कानून जरूरी" - पढ़ें पूरी खबर..

सबसे बड़ी आपदा: भूस्खलन से पूरा गांव तबाह, 1,000 लोगों की मौत – सिर्फ एक शख्स बचा जिंदा, पढ़ें पूरी खबर..

अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही: 600 से अधिक लोगों की मौत, 1300 से ज्यादा घायल, पढ़ें पूरी खबर..

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन पर की रणनीतिक चर्चा, पढ़ें पूरी खबर..