हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | February 25, 2026
हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल बुलेटिन: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र-राज्य में 'रार', शहीद अमनीत को नम आंखों से विदाई और फरवरी में ही मई जैसी तपिश का रिकॉर्ड - पढ़ें विस्तार से..       आज का राशिफल: 25 फरवरी 2025; जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों पर बरसेगी कृपा और किन्हें बरतनी होगी सावधानी! - पढ़ें दैनिक राशिफल..       शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..       ​"जिंदगी बचाने की उड़ान, मौत के साये में बदली: दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा के जंगलों में क्रैश, जानें कौन थे वो 7 बदनसीब?" - सामने आई लिस्ट, पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफ़ल : ​आज किन राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे और किन्हें रहना होगा सावधान? पढ़ें आज का राशिफल       UGC की सख्त चेतावनी: देशभर में 32 फर्जी विश्वविद्यालय चिन्हित, राजधानी सबसे आगे - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: जानें 23 फरवरी 2026 को क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसी रहेगी आपकी ग्रहों की चाल       साप्ताहिक राशिफल: जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किन्हें रहना होगा सावधान! पढ़ें मेष से मीन तक का भविष्यफल       आज का राशिफल: इन राशि वालों को करियर में मिलेगी नई उड़ान, तुला और मकर के लिए धन लाभ के प्रबल योग; जानें अपनी राशि का हाल      

देश/विदेश

दर्दनाक हादसा: महाकुंभ जा रही कार का भीषण एक्सीडेंट, महिला का सिर कटकर सड़क पर गिरा, 6 की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल, घटनास्थल का मंजर देख कांपे लोग, पढ़ें पूरी खबर..

February 21, 2025 10:24 PM

दर्दनाक हादसा: महाकुंभ जा रही कार का भीषण एक्सीडेंट, महिला का सिर कटकर सड़क पर गिरा, 6 की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल, घटनास्थल का मंजर देख कांपे लोग, पढ़ें पूरी खबर..

दर्दनाक हादसा: वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर कर्नाटक की कार का भीषण एक्सीडेंट हुआ, जिसकी वजह से पति-पत्नी समेत 6 लोगों की मौत हो गई। कार में बैठे श्रद्धालु महाकुंभ जा रहे थे। हाईवे पर श्रद्धालुओं की कार खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

कार में सवार थे 11 लोग

यह हादसा शुक्रवार सुबह जीटी रोड पर मिर्जामुराद के पास हुआ। क्रूजर जीप में करीब 11 लोग सवार थे, जो कर्नाटक के रहने वाले थे। कार पर भी कर्नाटक का नंबर था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि जीप की स्पीड काफी तेज थी। इसके साथ ही, आशंका जताई जा रही है कि जीप चलाते समय ड्राइवर को झपकी आ गई, जिसकी वजह से ट्रक से जीप टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ड्राइवर के दूसरी तरफ वाला हिस्सा ट्रक में घुस गया।

कार में फंसे लोग

चीख-पुकार सुनने के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने श्रद्धालुओं को कार से निकालने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहे। इसके बाद, क्रेन की मदद से ट्रक और जीप को अलग किया गया। क्रुजर जीप को काटकर घायल परिजनों को जीप से बाहर निकाला गया।

सड़क पर दूर गिरा महिला का सिर

इस हादसे में ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठी महिला का सिर कटकर सड़क पर गिर गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि शायद हादसे के समय महिला का सिर खिड़की से बाहर होगा। इस वजह से हादसे के बाद सिर कटकर गिर गया।

मौके से ट्रक ड्राइवर फरार

जब यह हादसा हुआ तो ट्रक ड्राइवर मौजूद नहीं था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे से 2 घंटे पहले ही ट्रक ड्राइवर ने सड़क पर ट्रक को खड़ा कर दिया था। ट्रक ड्राइवर ने नजदीक के एक दुकानदार को बताया कि ट्रक खराब हो गया है और फिर ड्राइवर थोड़ी दूर जाकर सो गया। हालांकि, हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार है। पुलिस ट्रक ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है।

दुर्घटना के कारणों की जांच जारी

वाराणसी पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि ट्रक खड़ा क्यों था और क्या चालक की लापरवाही से हादसा हुआ। दुर्घटना का शिकार हुए वाहन में सभी यात्री महाकुंभ मेला में भाग लेने के लिए जा रहे थे। पुलिस प्रशासन ने स्थानीय प्रशासन से मदद ली और घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाने के लिए प्रयास किया।

कर्नाटक सरकार से मदद की अपील

इस हादसे के बाद मृतकों के परिवारों के लिए कर्नाटक सरकार से मदद की अपील की गई है। साथ ही, स्थानीय प्रशासन भी प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है और उन्हें हर संभव सहायता मुहैया कराने का प्रयास कर रहा है। इस घटना ने महाकुंभ यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक सबक भी दिया है कि यात्रा करते समय सतर्कता बरतना कितनी महत्वपूर्ण है।

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

श्रीलंका में 'VVIP कल्चर' का अंत: सांसदों की आजीवन पेंशन खत्म, पूर्व राष्ट्रपतियों की सुख-सुविधाओं पर भी चली कैंची - क्या भारत मे भी ऐसा होना चाहिए ? - पढ़ें पूरी खबर

'500 बुजुर्ग तड़प कर मर गए, बच्चे नहीं आए': विदेश में मजे कर रही संतानों पर सांसद का शख़्त प्रस्ताव, मांगा 'पासपोर्ट रद्दीकरण' का कानून - जाने क्या है मामला

इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला - पाकिस्तान की राजधानी दहल उठी, 12 लोगों की मौत, कई घायल - पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली में भीषण कार ब्लास्ट: लाल किला मेट्रो पार्किंग में हुआ भीषण बिस्फोट, 8 की मौत - दिल्ली से लेकर कई राज्यों में अलर्ट, जांच एजेंसियां सक्रिय - पढ़ें पूरी खबर..

पांच साल की मासूम के साथ दरिंदगी, दोषियों अमित और निखिल को फांसी, अदालत ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला - पढ़ें पूरी खबर

लोकगायिका मैथिली ठाकुर भाजपा में शामिल, लोकसंगीत की दुनिया से सीधे राजनीति में कदम; अलीनगर से विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना, पढ़ें पूरी खबर..

नेपाल में राजनीतिक संकट: प्रधानमंत्री ओली और राष्ट्रपति पौडेल का इस्तीफा, हिंसक प्रदर्शनों में संसद भवन और नेताओं के घरों में लगाई आग, पूर्व पीएम की पत्नी को जिंदा जलाया, पढ़ें पूरी खबर..

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला: फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सएप बैन, सिर्फ पंजीकृत ऐप्स रहेंगे सक्रिय, पढ़ें पूरी खबर

"ऑनलाइन गेमिंग पर PM मोदी का बड़ा बयान: युवाओं की सुरक्षा के लिए कड़ा कानून जरूरी" - पढ़ें पूरी खबर..

सबसे बड़ी आपदा: भूस्खलन से पूरा गांव तबाह, 1,000 लोगों की मौत – सिर्फ एक शख्स बचा जिंदा, पढ़ें पूरी खबर..