हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Thursday | September 04, 2025
बरसात का कहर : "मकान गायब, सिर्फ छत नज़र आई" - सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैरान कर देने वाला वीडियो, देखें पूरी खबर..       विधानसभा अध्यक्ष ने शिक्षक दिवस पर देश व प्रदेश के शिक्षकों को दी बधाई       करसोग में भारी बारिश से हादसा: दरकी पहाड़ी, घर का लैंटर टूटा; परिवार ने लगाई मदद की गुहार, पढ़ें पूरी खबर.       सावधान : हिमाचल प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट ! 4 और 5 सितंबर को प्रदेश के इन 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, लोगों से सतर्क रहने की अपील, पढ़ें पूरी खबर..       आज का पंचांग - 04 सितम्बर 2025 (गुरुवार): जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..       गुरुवार का राशिफ़ल: 04 सितम्बर 2025; आज के दिन इन राशियों मिलेगी बड़ी कामयाबी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल....       भारी बारिश से बेहाल हिमाचल ! सरकार का बड़ा फैसला : 7 सितम्बर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज, ऑनलाइन पढ़ाई का आदेश - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट: अगले 16-18 घंटे 8 जिलों के लिए खतरे की घंटी, प्रशासन अलर्ट पर - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में भ्रष्टाचारियों पर कसा शिकंजा ! पंचायतों से बाहर होंगे भ्रष्ट नेता, चुनाव लड़ने पर हमेशा के लिए रोक - हिमाचल सरकार का कड़ा फैसला - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल में अब नहीं चलेगी नकलखोरी ! नकल करने पर 10 साल कैद, कराने वालों पर एक करोड़ जुर्माना - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल

"चंबा आपदा में सरकार का सिस्टम फेल, लोगों ने खोली पोल; सदन में CM और डिप्टी CM के आंकड़ों में बड़ा अंतर – जयराम"

September 01, 2025 08:44 PM

शिमला: (HD News); हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र जारी है और सत्र का 11वां दिन सरकार व विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक का गवाह बना। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने सदन के भीतर आपदा पर अपना वक्तव्य दिया, लेकिन सदन से बाहर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार और मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लिया।

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि आपदा के दौर में हिमाचल सरकार पूरी तरह फेल नजर आई। उन्होंने कहा कि जब चंबा में आपदा ने तबाही मचाई, तब मुख्यमंत्री बिहार में राजनीतिक कार्यक्रम में व्यस्त थे। जयराम ठाकुर ने कटाक्ष किया कि सदन में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के आपदा से जुड़े आंकड़े भी मेल नहीं खाते, जिससे सरकार की गंभीरता पर सवाल उठते हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि चंबा में हालात बेहद खराब हैं, हजारों लोग फंसे रहे और सरकार की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। श्रद्धालु भरमौर से पैदल लौटने को मजबूर हुए। उन्होंने कहा कि सरकार ने हेलीकॉप्टर का सही इस्तेमाल नहीं किया और आर्मी की मदद लेने में भी देरी की गई।

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों की पीठ थपथपाने में व्यस्त रहे, जबकि जमीनी हालात बिल्कुल अलग थे। उन्होंने कहा कि मणिमहेश यात्रा हर साल जोखिम भरी रहती है, लेकिन इस बार सरकार ने कोई ठोस प्रबंध नहीं किए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मंडी जिले में भारी नुकसान हुआ, लेकिन मुख्यमंत्री उसे सदन में जिक्र करने से भी बचते रहे। उन्होंने साफ कहा कि मुख्यमंत्री को राजनीतिक लाभ लेने की बजाय राहत कार्यों में पूरी गंभीरता दिखानी चाहिए।

सत्र को तीन दिन बढ़ाने के प्रस्ताव पर जयराम ठाकुर ने ऐतराज जताते हुए कहा कि विपक्ष इसके पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की प्राथमिकता आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों की मदद करना है, न कि राजनीतिक बहस को लंबा खींचना।

हालांकि, विपक्ष ने सदन के भीतर हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के संकल्प का समर्थन किया, लेकिन साथ ही सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि राहत और बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

बरसात का कहर : "मकान गायब, सिर्फ छत नज़र आई" - सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैरान कर देने वाला वीडियो, देखें पूरी खबर..

विधानसभा अध्यक्ष ने शिक्षक दिवस पर देश व प्रदेश के शिक्षकों को दी बधाई

करसोग में भारी बारिश से हादसा: दरकी पहाड़ी, घर का लैंटर टूटा; परिवार ने लगाई मदद की गुहार, पढ़ें पूरी खबर.

सावधान : हिमाचल प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट ! 4 और 5 सितंबर को प्रदेश के इन 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, लोगों से सतर्क रहने की अपील, पढ़ें पूरी खबर..

भारी बारिश से बेहाल हिमाचल ! सरकार का बड़ा फैसला : 7 सितम्बर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज, ऑनलाइन पढ़ाई का आदेश - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट: अगले 16-18 घंटे 8 जिलों के लिए खतरे की घंटी, प्रशासन अलर्ट पर - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में भ्रष्टाचारियों पर कसा शिकंजा ! पंचायतों से बाहर होंगे भ्रष्ट नेता, चुनाव लड़ने पर हमेशा के लिए रोक - हिमाचल सरकार का कड़ा फैसला - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल में अब नहीं चलेगी नकलखोरी ! नकल करने पर 10 साल कैद, कराने वालों पर एक करोड़ जुर्माना - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा: मॉनसून सत्र ने रचा रिकॉर्ड, 98% उत्पादकता के साथ संपन्न, अध्यक्ष पठानियां ने जताया आभार, पढ़ें पूरी खबर..

ऑप्टिकल फाइबर कटते ही क्यों बैठ जाता है नेटवर्क? जानिए टावर और फाइबर का असली रिश्ता