हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Friday | September 05, 2025
हिमाचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन का तीखा हमला – "आपदा राहत में जुटे अभियंता का अपमान, सरकार मनमाना निलंबन तुरंत वापस ले, वरना आंदोलन तय" - पढ़ें पूरी खबर..       बरसात का कहर : "मकान गायब, सिर्फ छत नज़र आई" - सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैरान कर देने वाला वीडियो, देखें पूरी खबर..       विधानसभा अध्यक्ष ने शिक्षक दिवस पर देश व प्रदेश के शिक्षकों को दी बधाई       करसोग में भारी बारिश से हादसा: दरकी पहाड़ी, घर का लैंटर टूटा; परिवार ने लगाई मदद की गुहार, पढ़ें पूरी खबर.       सावधान : हिमाचल प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट ! 4 और 5 सितंबर को प्रदेश के इन 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, लोगों से सतर्क रहने की अपील, पढ़ें पूरी खबर..       आज का पंचांग - 04 सितम्बर 2025 (गुरुवार): जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..       गुरुवार का राशिफ़ल: 04 सितम्बर 2025; आज के दिन इन राशियों मिलेगी बड़ी कामयाबी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल....       भारी बारिश से बेहाल हिमाचल ! सरकार का बड़ा फैसला : 7 सितम्बर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज, ऑनलाइन पढ़ाई का आदेश - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट: अगले 16-18 घंटे 8 जिलों के लिए खतरे की घंटी, प्रशासन अलर्ट पर - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में भ्रष्टाचारियों पर कसा शिकंजा ! पंचायतों से बाहर होंगे भ्रष्ट नेता, चुनाव लड़ने पर हमेशा के लिए रोक - हिमाचल सरकार का कड़ा फैसला - पढ़ें पूरी खबर      

हिमाचल

हिमाचल में अब नहीं चलेगी नकलखोरी ! नकल करने पर 10 साल कैद, कराने वालों पर एक करोड़ जुर्माना - पढ़ें पूरी खबर..

September 03, 2025 09:09 AM
सांकेतिक फ़ोटो
Om Prakash Thakur

हिमाचल प्रदेश में अब भर्ती परीक्षाओं में नकल करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। विधानसभा में पारित हिमाचल प्रदेश लोक परीक्षा विधेयक 2025 के तहत नकल करते पकड़े जाने पर उम्मीदवार को 10 साल तक की सजा और भारी जुर्माना देना होगा, जबकि नकल कराने वालों पर एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना और जेल की सजा का प्रावधान किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

शिमला: (HD News); हिमाचल प्रदेश में अब भर्ती परीक्षाओं में नकल करने वालों की खैर नहीं। विधानसभा ने हिमाचल प्रदेश लोक परीक्षा विधेयक 2025 को मंजूरी दे दी है। इस विधेयक में कड़े प्रावधान किए गए हैं, जिसके तहत नकल करते पकड़े जाने पर उम्मीदवार को 10 साल तक की सजा और भारी जुर्माना भुगतना होगा।

वहीं, यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी नकल कराने में संलिप्त पाया गया तो उस पर एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा और परीक्षा आयोजन पर हुए खर्च की वसूली भी उससे की जाएगी।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सदन में कहा कि सरकार का उद्देश्य भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नकल माफिया और भ्रष्ट तंत्र को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। नकल कराने वाले दोषियों को 3 से 5 साल तक की सजा का प्रावधान भी इस विधेयक में शामिल है।

गौरतलब है कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग, हमीरपुर को भंग किया जा चुका है। सरकार ने साफ किया है कि अब नई भर्ती परीक्षाएं पूर्ण पारदर्शिता और सख्त निगरानी में करवाई जाएंगी।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने भर्ती परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी और भ्रष्टाचारमुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब नकल माफियाओं और इसमें संलिप्त अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। नए कानून से जहां युवाओं को निष्पक्ष प्रतियोगी माहौल मिलेगा, वहीं परीक्षा प्रणाली पर जनता का भरोसा भी और मजबूत होगा।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन का तीखा हमला – "आपदा राहत में जुटे अभियंता का अपमान, सरकार मनमाना निलंबन तुरंत वापस ले, वरना आंदोलन तय" - पढ़ें पूरी खबर..

बरसात का कहर : "मकान गायब, सिर्फ छत नज़र आई" - सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैरान कर देने वाला वीडियो, देखें पूरी खबर..

विधानसभा अध्यक्ष ने शिक्षक दिवस पर देश व प्रदेश के शिक्षकों को दी बधाई

करसोग में भारी बारिश से हादसा: दरकी पहाड़ी, घर का लैंटर टूटा; परिवार ने लगाई मदद की गुहार, पढ़ें पूरी खबर.

सावधान : हिमाचल प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट ! 4 और 5 सितंबर को प्रदेश के इन 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, लोगों से सतर्क रहने की अपील, पढ़ें पूरी खबर..

भारी बारिश से बेहाल हिमाचल ! सरकार का बड़ा फैसला : 7 सितम्बर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज, ऑनलाइन पढ़ाई का आदेश - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट: अगले 16-18 घंटे 8 जिलों के लिए खतरे की घंटी, प्रशासन अलर्ट पर - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में भ्रष्टाचारियों पर कसा शिकंजा ! पंचायतों से बाहर होंगे भ्रष्ट नेता, चुनाव लड़ने पर हमेशा के लिए रोक - हिमाचल सरकार का कड़ा फैसला - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल विधानसभा: मॉनसून सत्र ने रचा रिकॉर्ड, 98% उत्पादकता के साथ संपन्न, अध्यक्ष पठानियां ने जताया आभार, पढ़ें पूरी खबर..

ऑप्टिकल फाइबर कटते ही क्यों बैठ जाता है नेटवर्क? जानिए टावर और फाइबर का असली रिश्ता