Sunday | September 20, 2026
विकास की कीमत या लापरवाही का नतीजा: शिमला में टनल निर्माण से दरके आशियाने, जन-आक्रोश के बाद प्रशासन ने लगाई रोक - पढ़ें पूरी खबर..       रविवार का राशिफल : 20 सितम्बर 2026; आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सूर्यदेव जी, मिलेगा किस्मत का साथ, जानें मेष से मीन तक का राशिफल       शनिवार का राशिफल: 19 सितम्बर 2026; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       ​69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का केपटाउन में भव्य समापन, पठानियां ने दक्षिण अफ्रीका का जताया आभार - पढ़ें पूरी खबर..       बड़ोग-कुमारहट्टी में बाहरी बिल्डरों की मनमानी पर हाई कोर्ट का कड़ा एक्शन, CBI जांच की चेतावनी       आज का राशिफल: 18 सितम्बर 2026; जानें मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए कैसा रहेगा आज का दिन!       चेक बाउंस केस: आधा पैसा लेकर भी पूरे अमाउंट का चेक लगाया तो खैर नहीं! हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला       केप टाउन में पठानियां ने उठाया ‘पोस्ट-लेजिस्लेटिव स्क्रूटिनी’ का मुद्दा, जनता से मजबूत संवाद पर दिया जोर - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला-शीलघाट रूट पर HRTC की घोर लापरवाही: पंचायत के प्रस्ताव के बावजूद सड़कों पर दौड़ रहीं नीली खटारा बसें - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 17 सितंबर 2026: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, किन राशियों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ?      

खेल

IND vs BAN: टीम इंडिया की जमकर कर चुका है धुनाई, अब बना बांग्लादेश का कप्तान, पढ़ें पूरी खबर..

December 03, 2022 05:55 AM

भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज रविवार 4 दिसंबर से शुरू हो रही है और अपने चोटिल कप्तान तमीम इकबाल के बिना ही बांग्लादेशी टीम उतरेगी.

भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत में कुछ ही घंटे बाकी हैं लेकिन मेजबान टीम पर चोट का कहर बरपा है. बांग्लादेश को इस सीरीज में अपने दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान तमीम इकबाल के बिना ही उतरना पड़ेगा, जो ग्रोइन चोट के कारण बाहर हो चुके हैं.

हाल ही में टी20 विश्व कप में भारतीय गेंदबाजों की धुनाई करने वाले आक्रामक बल्लेबाज लिट्टन दास को इस सीरीज के लिए बांग्लादेशी टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

तीन मैचों की वनडे सीरीज रविवार 4 दिसंबर से ढाका के मीरपुर में शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में शुरू हो रही है. इस मुकाबले के साथ ही लिट्टन दास टीम की कमान संभालेंगे. ये पहला मौका होगा जब लिट्टन दास वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश की कप्तानी करेंगे. हालांकि, वह कप्तानी से बिल्कुल भी अनजान नहीं हैं. उन्होंने पिछले साल एक टी20 मैच में टीम की कप्तानी की थी.

ट्रेन के आगे कूदा युवक, दो टुकड़ों में कटा, फिर भी न गई जान; करता रहा बात, इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर.

‘लिट्टन को खेल की अच्छी समझ’

लिट्टन की नियुक्ति की जानकारी देते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट ऑपरेशंस प्रमुख जलाल यूनुस ने एक बयान में 28 साल के बल्लेबाज की तारीफ की और नेतृत्व के लिए उपयुक्त बताया. यूनुस ने कहा, “लिट्टन टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से हैं और नेतृत्व की काबिलियत दिखा चुके हैं. उनके पास क्रिकेट के लिए तेज दिमाग है और खेल को अच्छे से पढ़ते हैं.”

दाएं हाथ के बल्लेबाज लिट्टन दास इस साल अच्छी फॉर्म में दिखे हैं. इस साल उन्होंने बांग्लादेश के लिए 10 वनडे पारियों में 62 की औसत से 500 रन बना चुके हैं. इतना ही नहीं, हाल ही में टी20 विश्व कप में लिट्टन ने भारत के खिलाफ एक धमाकेदार पारी खेली थी. बारिश से प्रभावित उस मैच में लिट्टन ने सिर्फ 21 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था, जो टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के लिए रिकॉर्ड है. उन्होंने 27 गेंदों में 60 रन बनाए थे और एक वक्त पर भारत से मैच छीनने की कगार पर पहुंच गए थे.

ट्रेन के आगे कूदा युवक, दो टुकड़ों में कटा, फिर भी न गई जान; करता रहा बात, इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर.

Have something to say? Post your comment

खेल में और

प्रधानमंत्री ने महिला वर्ल्ड कप विजेता टीम से की मुलाकात, हिमाचल की रेणुका ठाकुर की मां के संघर्ष को किया सलाम

IND-W vs SA-W: बेटियों ने 52 साल का इंतजार खत्म किया, भारत पहली बार महिला ODI वर्ल्ड चैंपियन! - पढ़ें पूरी खबर..

Dream11 का खेल खत्म ! 28 करोड़ यूजर और ₹9600 करोड़ रेवेन्यू पर ताला, सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर भी उठा सवाल - पढ़ें पूरी खबर

सरकार का बड़ा कदम: लोकसभा में पास हुआ बिल - "खेलो और जीतो" पर रोक, क्या Dream11 जैसे ऐप्स भी होंगे बंद ? पढ़ें पूरी खबर - विस्तार से..

RCB vs DC : केएल राहुल ने तोड़ा आरसीबी का ये बड़ा सपना, अकेले ही पड़ गए पूरी टीम पर भारी, खेली ताबड़तोड़ पारी, पढ़ें पूरी खबर..

Sachin Tendulkar: 13 साल पहले आज ही के दिन सचिन ने पूरे किए थे 100 अंतरराष्ट्रीय शतक, अब तक सलामत है रिकॉर्ड, पढ़ें पूरी खबर..

टी20 वर्ल्ड कप विजेता न्यूजीलैंड को मिली इतनी करोड़ की प्राइज मनी, जानें भारतीय टीम को मिले कितने रुपए..

T20 World Cup 2024 : हिमाचल की गेंदबाज रेणुका ठाकुर टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में शामिल, पढ़ें पूरी खबर..

Afg vs NZ Test: न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टेस्‍ट के लिए अफगानिस्‍तान टीम का एलान, भारत में खेला जाएग मुकाबला

IPL 2025: 3 प्लेयर्स जिन्हें आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकती है RCB, कप्तान फाफ डु प्लेसी का भी लिस्ट में नाम