Wednesday | October 14, 2026
IAS अफसरों के लिए नया फरमान: अब केवल फाइलों से नहीं, गीता के उपदेश और AI की परीक्षा पास करने पर ही मिलेगी पदोन्नति       विमल नेगी मौत मामला: CBI की जांच तेज, शिमला में पुलिस अफसर से घंटों पूछताछ; जानें मामले के अहम पहलू - पढ़ें पूरी खबर..       क्या हिमाचल में बनेंगे नए जिले? राज्य सरकार ने बड़े बदलावों का खाका तैयार करने के लिए बनाई 4 सदस्यीय कमेटी - पढ़ें पूरी खबर       शिमला में तहबाजारियों का हल्ला बोल: नगर निगम पर रोजी-रोटी छीनने का आरोप, उग्र आंदोलन की चेतावनी - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला के टुटू में रामलीला मंच पर डांस को लेकर विवाद, वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर उठे सवाल- पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 14 अक्टूबर: धन, स्वास्थ्य और प्यार के मामले में आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत ? - पढ़ें 12 राशियों की भविष्यवाणी       आज का पंचांग 14 अक्टूबर 2026: नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का विशेष योग       जयराम ठाकुर का सीएम सुक्खू पर तंज: "राहुल गांधी पर समय बर्बाद न करें, हिमाचल के विकास पर दें ध्यान"       आज की 10 बड़ी खबरें: सियासत से लेकर कारोबार, खेल और मौसम तक की विस्तृत जानकारी       आज का पंचांग 13 अक्टूबर 2026: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का विशेष योग      

देश/विदेश

सदन में नोट लेकर दिया वोट, या दिया भाषण, तो चलेगा मुकदमा, सांसदों, विधायकों को कानूनी छूट से SC का इंकार, 26 साल पुराना फैसला पलटा, पढ़ें पूरी खबर.

March 04, 2024 12:26 PM
Om Prakash Thakur

Bribes for vote case: सुप्रीम कोर्ट ने सांसदों/विधायकों पर वोट देने के लिए रिश्वत लेने के मामले में 1998 के फैसले को पलटा.. सीजेआई ने फैसला सुनाते हुए कहा कि रिश्वतखोरी के मामलों में संसदीय विशेषाधिकारों के तहत संरक्षण प्राप्त नहीं है और 1998 के फैसले की व्याख्या संविधान के अनुच्छेद 105 और 194 के विपरीत है.. पढ़ें पूरी खबर..

सांसदों और विधायकों को सदन में भाषण देने या वोट डालने के लिए रिश्वत लेने पर कानूनी संरक्षण के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है. सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि वोट के बदले नोट लेने वाले सांसदों / विधायकों को कानूनी संरक्षण नहीं है. CJI डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस एएस बोपन्ना, जस्टिस एमएम सुंदरेश, जस्टिस पीएस नरसिम्हा, जेबी पारदीवाला, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने फैसला सुनाया. सात जजों ने सहमति से यह फैसला सुनाया है.

वोट फॉर नोट केस' मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर, भाजपा सांसद मुख़्तार अब्बास नक़वी ने कहा, "जब जनता, जनादेश देकर आपको चुनती है, इसके बाद ऐसे लोग जो जनता के जनादेश के साथ विश्वासघात करते हैं, तो उन्हें ना कानूनी संरक्षण मिल सकता है और ना ही सियासी संरक्षण मिल सकता है."

पी. वी. नरसिम्हा राव केस में पांच जजों के संविधान पीठ का फैसला पलटा

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा, "सांसदों/विधायकों पर वोट देने के लिए रिश्वत लेने का मुकदमा चलाया जा सकता है. 1998 के पी. वी. नरसिम्हा राव मामले में पांच जजों के संविधान पीठ का फैसला पलट दिया है. ऐसे में नोट के बदले सदन में वोट देने वाले सांसद/ विधायक कानून के कटघरे में खड़े होंगे. केंद्र ने भी ऐसी किसी भी छूट का विरोध किया था."

अपराध उस समय पूरा हो जाता है, जब सांसद या विधायक रिश्वत लेता है...

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "अनुच्छेद 105(2) या 194 के तहत रिश्वतखोरी को छूट नहीं दी गई है, क्योंकि रिश्वतखोरी में लिप्त सदस्य एक आपराधिक कृत्य में शामिल होता है, जो वोट देने या विधायिका में भाषण देने के कार्य के लिए आवश्यक नहीं है. अपराध उस समय पूरा हो जाता है, जब सांसद या विधायक रिश्वत लेता है. ऐसे संरक्षण के व्यापक प्रभाव होते हैं. राजव्यवस्था की नैतिकता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. हमारा मानना है कि रिश्वतखोरी संसदीय विशेषाधिकारों द्वारा संरक्षित नहीं है. इसमें गंभीर ख़तरा है. ऐसा संरक्षण ख़त्म होने चाहिए."

रिश्वतखोरी संसदीय विशेषाधिकारों द्वारा संरक्षित नहीं है, 1998 के फैसले की व्याख्या संविधान के अनुच्छेद 105, 194 के विपरीत है- सुप्रीम कोर्ट

रिश्वतखोरी भारतीय संसदीय लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को नष्ट कर देगी

सीजेआई ने फैसला सुनाते हुए कहा, "एक सासंद/ विधायक छूट का दावा नहीं कर सकता, क्योंकि दावा सदन के सामूहिक कामकाज से जुड़ा है. अनुच्छेद 105 विचार-विमर्श के लिए एक माहौल बनाए रखने का प्रयास करता है. इस प्रकार जब किसी सदस्य को भाषण देने के लिए रिश्वत दी जाती है, तो यह माहौल खराब हो जाता है. सांसदों/ विधायकों द्वारा भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी भारतीय संसदीय लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को नष्ट कर देती है."

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

आज की 10 बड़ी खबरें: सियासत से लेकर कारोबार, खेल और मौसम तक की विस्तृत जानकारी

बॉलीवुड में शोक की लहर: नहीं रहे 'क्रांतिवीर' नाना पाटेकर, गोवा के अस्पताल में ली अंतिम सांस - पढ़ें पूरी खबर..

BREAKING NEWS : भीषण विमान हादसा: वायुसेना का ATR-42 प्लेन क्रैश, 32 लोगों की मौत की आशंका

नॉर्वे में भारतीय दूतावास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष पठानियां, हिमाचल के पर्यटन व हरित ऊर्जा पर हुई चर्चा - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया पहुंचे नॉर्वे, ट्रॉम्सो यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रों से करेंगे संवाद - पढ़ें पूरी खबर ...

​69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का केपटाउन में भव्य समापन, पठानियां ने दक्षिण अफ्रीका का जताया आभार - पढ़ें पूरी खबर..

केप टाउन में पठानियां ने उठाया ‘पोस्ट-लेजिस्लेटिव स्क्रूटिनी’ का मुद्दा, जनता से मजबूत संवाद पर दिया जोर - पढ़ें पूरी खबर..

दक्षिण अफ्रीका में 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का आगाज, हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने की शिरकत - पढ़ें पूरी खबर

सवालों से 'बचते' राहुल गांधी: पुलिसकर्मियों के दर्द पर पूछा सवाल, तो पत्रकार पर लगा दिया 'BJP' का ठप्पा.! - जानिए क्या है पूरा मामला..

"बिना पुलिस और सरकार की मिलीभगत के 10 दिन भी नहीं चल सकता नशे का धंधा" — गुलाब चंद कटारिया का सबसे बड़ा बयान; पढ़ें पूरी खबर