Saturday | September 26, 2026
आज का राशिफल: 25 सितम्बर 2026; जानिए सितारों की चाल आपके लिए क्या सकारात्मक सौगात लेकर आई है - पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल..       शिमला में रफ्तार का कहर: HRTC इलेक्ट्रिक बस और कार की आमने-सामने खौफनाक टक्कर, 2 महिलाओं सहित 3 की दर्दनाक मौत, एक घायल - पढ़ें पूरी खबर..       दलितों-आदिवासियों के अधिकारों और सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर गदर फ्रंट ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में सरकारी खजाने में सेंध लगाने वाले 1012 पूर्व पंचायत प्रधानों पर गिरेगी गाज, संपत्तियां होंगी नीलाम - पढ़ें पूरी खबर..       गुरुवार का राशिफ़ल: 24 सितम्बर 2026; आज के दिन इन राशियों मिलेगी बड़ी कामयाबी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल....       हिमाचल हाईकोर्ट का सख्त संदेश: सच्ची रिपोर्टिंग पर FIR 'कानून का दुरुपयोग', पत्रकार पर दर्ज मानहानि केस रद्द; क्या अब खत्म होगा पत्रकारों को डराने का खेल? पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफल: 22 सितम्बर 2026; जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें मिलेगी बड़ी खुशखबरी!       हिमाचल हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: पहली पत्नी के निधन के बाद दूसरी को भी मिलेगा फैमिली पेंशन का हक - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में मासूम पर कुत्तों का हमला, महापौर कार्यालय के बाहर फूटा जनाक्रोश; गदर फ्रंट बोला - ‘आश्वासन नहीं, कार्रवाई चाहिए’ - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 21 सितंबर 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?      

देश/विदेश

लोकसभा चुनाव 2024 : NDA का फंसा पेच, बहुमत से अब भी दूर बीजेपी, जेडीयू के संपर्क में कांग्रेस, पढ़ें विस्तार से..

June 04, 2024 11:38 AM
Demo Pic.

लोकसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. बीजेपी की बात करें तो वह अब भी बहुमत के आंकड़े से दूर हैं. वहीं कांग्रेस नीत इंडिया गठबंधन भी जोरदार टक्कर देती दिख रही है और वह 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हैं. यहां पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में कांटे की टक्कर दिख रही है. वहीं उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी बड़ी बढ़त हासिल करती दिख रही है. इस बीच खबर है कि कांग्रेस ने नीतीश कुमार की जेडीयू से संपर्क साधना शुरू कर दिया है.

बिहार में बिग ब्रदर ही रहेंगे नीतीश

बिहार में लोकसभा चुनाव के अब तक आए रुझानों में सीएम नीतीश कुमार की जेडीयू ही बिग ब्रदर बनती दिख रही है. यहं 40 सीटों के आए रुझानों में जेडीयू 15 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं बीजेपी को 11 सीटों पर बढ़त है. जबकि एनडीए के अन्य सहयोगी दलों में एलजेपी 5, जबकि हम 1 सीट पर आगे चल रही है. वहीं विपक्षी गठबंधन यहां 8 सीटों पर बढ़त बनाए हैं. इसमें आरेजडी 4 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि भाकपा-माले 2 और कांग्रेस एवं भाकपा एक-एक सीट पर बढ़त बनाए हैं.

राजस्थान में बीजेपी को बड़ा झटका, कांग्रेस की 12 सीटों पर बढ़त

लोकसभा चुनावों के अब तक आए रुझानों के अनुसार, राजस्थान में बीजेपी को बड़ा झटका लगता दिख रहा है. कांग्रेस ने यहां शुरुआती चरण में ही 25 में से 12 सीटों पर बढ़त बना ली है. जबकि बीजेपी 13 सीटों पर आगे चल रही है. राजस्थान में बीते दस साल से बीजेपी सभी सीटों पर काबिज थी. ऐसे में 12 सीटों पर दूसरे नंबर पर आने से बीजेपी नेताओं के चेहरों पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही है.

यूपी में होगा बड़ा उलटफेर

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है. सुबह 10 बजे तक आए रुझानों के मुताबिक, बीजेपी यहां 40 सीटों पर आगे चल रही, जबकि 39 सीटों पर इंडिया गठबंधन को बढ़त है. इस बीच कई अहम सीटों पर भाजपा के कद्दावर नेता पीछे चल रहे हैं, जिसमें स्मृति ईरानी और मेनका गांधी के साथ-साथ अरुण गोविल भी पीछे चल रहे हैं.

एनडीए 300 पार, इंडिया 200 पर आगे

सुबह 9 बजे तक आए रुझानों में बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन 300 से ज्यादा सीटों पर बढ़त के साथ पूर्ण बहुमत हासिल करती दिख रही है. वहीं इंडिया गठबंधन भी कड़ी टक्कर देती दिख रही है और वह 200 सीटों पर आगे हैं. यहां दिल्ली में एनडीए-इंडिया गठबंधन के बीच 6-1 का मुकाबला चल रहा है. वहीं हरियाणा में दोनों गठबंधन 4-4 सीटों पर आगे चल रही है. पंजाब में कांग्रेस 5 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि बीजेपी को 3 सीटों पर बढ़त है. यहां खंडूर साहिब सीट से खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह आगे चल रहे हैं.

हालांकि ये शुरुआती रुझान हैं और थोड़ी ही देर में यह साफ हो जाएगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की अगुवाई वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करती है या कांग्रेस नीत विपक्षी इंडिया (INDIA) गठबंधन तमाम एग्जिट पोल्स को गलत साबित करते हुए चौंकाने वाला रिजल्ट देगा.

धुबरी में कांग्रेस का काउंटिंग एजेंट गिरफ्तार

असम के धुबरी में मतगणना केंद्र में प्रवेश करते समय एक काउंटिंग एजेंट को गिरफ्तार किया गया है. इस एजेंट का नाम अरिफुल इस्लाम है, जो जूते में मोबाइल फोन रखकर ले जा रहा था. वह धुबरी यूथ कांग्रेस का सदस्य भी है.

बंगाल में बम धमाके में 5 घायल

काउंटिंग शुरू होने से पहले ही पश्चिम बंगाल में बम धमाके की खबर है. इस धमाके में 5 लोग घायल हुए हैं. वहीं इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

काउंटिंग से पहले ही एक सीट जीती बीजेपी

वैसे वोटों की गिनती शुरू होने से पहले बीजेपी एक सीट जीत चुकी है. यह सीट सूरत की है, जहां कांग्रेस उम्मीदवार का पर्चा रद्द हो गया था, जिसके बाद सभी अन्य प्रत्याशियों ने भी एक एक करके नामांकन वापस ले लिया था. इसके साथ ही बीजेपी प्रत्याशी मुकेश दलाल निर्विरोध जीत गए थे. हालांकि कांग्रेस ने सूरत सीट से पार्टी उम्मीदवार नीलेश कुंभानी का नामांकन खारिज करने के चुनाव अधिकारी के फैसले को चुनौती देते हुए गुजरात हाईकोर्ट में याचिका दायर की है.

दरअसल इससे पहले लोकसभा चुनाव की वोटिंग पूरी होने के साथ ही आए सभी प्रमुख एग्जिट पोल ने एनडीए की शानदार जीत का अनुमान लगाया है. इस एग्जिट पोल्स में बीजेपी नीत एनडीए को 350 से अधिक सीटें मिलती दिखाई गई हैं, जबकि विपक्षी इंडिया गठबंधन को 150 के आसपास सीटें मिलने का अनुमान है.

पिछली बार यानी 2019 के लोकसभा चुनाव नतीजों को देखा जाए तो मोदी लहर में एनडीए ने 353 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जिसमें से बीजेपी ने अकेले 303 सीटें जीती थीं. वहीं विपक्षी यूपीए गठबंधन महज 93 सीटों पर सिमट गया था, जिनमें से कांग्रेस को 52 सीटें मिलीं थी.

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

​69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का केपटाउन में भव्य समापन, पठानियां ने दक्षिण अफ्रीका का जताया आभार - पढ़ें पूरी खबर..

केप टाउन में पठानियां ने उठाया ‘पोस्ट-लेजिस्लेटिव स्क्रूटिनी’ का मुद्दा, जनता से मजबूत संवाद पर दिया जोर - पढ़ें पूरी खबर..

दक्षिण अफ्रीका में 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का आगाज, हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने की शिरकत - पढ़ें पूरी खबर

सवालों से 'बचते' राहुल गांधी: पुलिसकर्मियों के दर्द पर पूछा सवाल, तो पत्रकार पर लगा दिया 'BJP' का ठप्पा.! - जानिए क्या है पूरा मामला..

"बिना पुलिस और सरकार की मिलीभगत के 10 दिन भी नहीं चल सकता नशे का धंधा" — गुलाब चंद कटारिया का सबसे बड़ा बयान; पढ़ें पूरी खबर

भारत मे कब हारेगी BJP? चुनाव विश्लेषक प्रदीप गुप्ता की भविष्यवाणी ने बढ़ाई सियासी हलचल, बताया सत्ता परिवर्तन का साल - पढ़ें विस्तार से

ऐतिहासिक कूटनीतिक सफलता: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता; फ़ारस की खाड़ी में युद्ध विराम और होर्मुज़ स्ट्रेट को फिर से खोलने पर बनी सहमति

महिला आरक्षण बिल: सरकार ने विपक्ष पर लगाया अवसर खोने का आरोप, राहुल गांधी बोले- 'हमने संविधान की मूल भावना को बचाया' - पढ़ें पूरी खबर..

कांग्रेस का 'ऑपरेशन क्लीन': क्रॉस वोटिंग करने वाले 5 विधायकों पर गिरी गाज, खरगे ने दिखाया बाहर का रास्ता - पढ़ें पूरी खबर..

​'न्यायपालिका और भगवान हमारे साथ...': शराब घोटाले में क्लीन चिट मिलते ही रो पड़े केजरीवाल, मोदी-शाह पर साधा निशाना - पढ़ें पूरी खबर..