हिमाचल पुलिस के सामने चट्टान की तरह डटे ACP राहुल विक्रम: जानिए 'स्पेशल सेल' के उस अफसर को, जिसके नाम से कांपते हैं गैंगस्टर       आज का राशिफल (27 फरवरी 2026): लक्ष्मी योग और ग्रहों की चाल से चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, जानें अपनी राशि का हाल       हिमाचल न्यूज़ : दिल्ली पुलिस और शिमला पुलिस के बीच कानूनी टकराव, मनाली में चंपाई सोरेन के पोते का निधन और प्रदेश में बर्फबारी का 'येलो अलर्ट'       आज का राशिफल (26 फरवरी): मेष से मीन तक, जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी..?       हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?       हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल बुलेटिन: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र-राज्य में 'रार', शहीद अमनीत को नम आंखों से विदाई और फरवरी में ही मई जैसी तपिश का रिकॉर्ड - पढ़ें विस्तार से..       आज का राशिफल: 25 फरवरी 2025; जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों पर बरसेगी कृपा और किन्हें बरतनी होगी सावधानी! - पढ़ें दैनिक राशिफल..       शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..       ​"जिंदगी बचाने की उड़ान, मौत के साये में बदली: दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा के जंगलों में क्रैश, जानें कौन थे वो 7 बदनसीब?" - सामने आई लिस्ट, पढ़ें पूरी खबर      

देश/विदेश

दर्दनाक हादसा: मंदिर उत्सव के दौरान पटाखा गोदाम में बड़ा धमाका, 150 से ज्यादा लोग घायल, 8 की हालत गंभीर, मंदिर समिति के दो सदस्य हिरासत में, पढ़ें पूरी खबर..

October 29, 2024 10:10 AM

तिरुवनन्तपुरम/नीलेश्वरम: केरल के नीलेश्वरम में आतिशबाजी के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। एक उत्सव के दौरान हुए इस हादसे में 150 से ज्यादा लोग घायल हैं जबकि 8 की हालत गंभीर है। यह हादसा साेमवार रात को उस वक्त पर हुआ जब देर रात कासरगोड में नीलेश्वरम के पास एक मंदिर उत्सव के दौरान आतिशबाजी की जा रही थी। तभी अचानक पास स्थित एक फायरवर्क स्टोरेज फैसिलिटी में आग लग गई। यह घटना अंजूत्तामबलम वीररकवु मंदिर में सोमवार आधी रात के बाद हुई, जब 1500 से अधिक लोग पारंपरिक थेय्यम महोत्सव में शामिल होने के लिए मंदिर में एकत्र थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा तब हुआ जब पटाखों से उठी चिंगारी मंदिर के एक कमरे में रखे अन्य पटाखों पर गिर गई, जिससे विस्फोट हो गया। अधिकारियों के अनुसार, एक व्यक्ति की हालत नाजुक है और आठ गंभीर रूप से घायल हैं। कुल मिलाकर 154 लोग इस विस्फोट और उसके बाद भगदड़ में घायल हुए हैं। इनमें से 97 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।

उत्सव के दौरान आतिशबाजी

आतिशबाजी के दाैरान घायल हुए लोगों को कासरगोड, कन्नूर और मंगलुरु के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है। प्रारंभिक जांच में ऐसा बताया गया है कि जब वीरकावु मंदिर के पास आतिशबाजी की गई तो अचानक से आग लगी। पुलिस और प्रशासन ने इस घटना की जांच भी शुरू कर दी है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार कासरगोड जिले के नीलेश्वर में मूलमकुझी चामुंडी थेय्यम उत्सव चल रहा था। इस दौरान लोग आतिशबाजी कर रहे थे। बताया गया है कि मंदिर प्रबंधन ने त्योहार के लिए लगभग 25, 000 रुपये के हल्के पटाखे रखे थे, जो मंगलवार रात को समाप्त होना था।

मंदिर समिति के दो सदस्य हिरासत में

इस घटना में घायल एक युवती ने बताया कि चिंगारी पटाखों के कमरे में गिरते ही सब लोग भागने लगे। उसने कहा कि मैं और कुछ अन्य लोग गिर पड़े और हमें चोटें आईं, लेकिन मेरी बहन सुरक्षित बच गई। स्थानीय विधायक एम. राजगोपाल ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण कहा और जिला कलेक्टर से बात की। उन्होंने बताया कि पटाखे हल्के थे, लेकिन चिंगारी दूसरे पटाखों पर गिर गई, जिससे हादसा हुआ। कासरगोड सांसद राजमोहन उन्नीथन ने बताया कि आधी रात के बाद त्योहार का जश्न मनाने के लिए पटाखे फोड़े जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। मंदिर समिति के दो सदस्यों को हिरासत में लिया गया है, और पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि मंदिर प्रबंधन ने पटाखे फोड़ने के लिए अनिवार्य लाइसेंस नहीं लिया था।

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

श्रीलंका में 'VVIP कल्चर' का अंत: सांसदों की आजीवन पेंशन खत्म, पूर्व राष्ट्रपतियों की सुख-सुविधाओं पर भी चली कैंची - क्या भारत मे भी ऐसा होना चाहिए ? - पढ़ें पूरी खबर

'500 बुजुर्ग तड़प कर मर गए, बच्चे नहीं आए': विदेश में मजे कर रही संतानों पर सांसद का शख़्त प्रस्ताव, मांगा 'पासपोर्ट रद्दीकरण' का कानून - जाने क्या है मामला

इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला - पाकिस्तान की राजधानी दहल उठी, 12 लोगों की मौत, कई घायल - पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली में भीषण कार ब्लास्ट: लाल किला मेट्रो पार्किंग में हुआ भीषण बिस्फोट, 8 की मौत - दिल्ली से लेकर कई राज्यों में अलर्ट, जांच एजेंसियां सक्रिय - पढ़ें पूरी खबर..

पांच साल की मासूम के साथ दरिंदगी, दोषियों अमित और निखिल को फांसी, अदालत ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला - पढ़ें पूरी खबर

लोकगायिका मैथिली ठाकुर भाजपा में शामिल, लोकसंगीत की दुनिया से सीधे राजनीति में कदम; अलीनगर से विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना, पढ़ें पूरी खबर..

नेपाल में राजनीतिक संकट: प्रधानमंत्री ओली और राष्ट्रपति पौडेल का इस्तीफा, हिंसक प्रदर्शनों में संसद भवन और नेताओं के घरों में लगाई आग, पूर्व पीएम की पत्नी को जिंदा जलाया, पढ़ें पूरी खबर..

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला: फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सएप बैन, सिर्फ पंजीकृत ऐप्स रहेंगे सक्रिय, पढ़ें पूरी खबर

"ऑनलाइन गेमिंग पर PM मोदी का बड़ा बयान: युवाओं की सुरक्षा के लिए कड़ा कानून जरूरी" - पढ़ें पूरी खबर..

सबसे बड़ी आपदा: भूस्खलन से पूरा गांव तबाह, 1,000 लोगों की मौत – सिर्फ एक शख्स बचा जिंदा, पढ़ें पूरी खबर..