हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | February 22, 2025
शिमला की महिलाओं की इस पहल की पूरे देश भर में हो रही चर्चा, महिलाओं की मदद के लिए अब तक की सबसे अनूठी पहल, अब रात के समय इस नम्बर पर कॉल करके मिलेगी महिलाओं को वाहन सुविधा, पढ़ें पूरी खबर..       शनिवार का राशिफ़ल: 22 फरवरी 2025; शनिदेव की कृपा से इन राशियों को मिलेगा लाभ, मिल सकता है पैसा-शोहरत, जानें आज का राशिफल       दर्दनाक हादसा: महाकुंभ जा रही कार का भीषण एक्सीडेंट, महिला का सिर कटकर सड़क पर गिरा, 6 की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल, घटनास्थल का मंजर देख कांपे लोग, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल प्रदेश: शादी समारोह से शिकार खेलने गए, शिकार बना जानलेवा खेल ! जंगल में चार दोस्तों संग गए एक युवक की गोली लगने से मौत, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 21 फरवरी 2025: आज इन राशियों पर धनवर्षा करेंगी माता लक्ष्मी, दूर हो जाएगी पैसों से जुड़ी हर समस्या, पढ़ें अपनी अपनी राशिनुसार आज की भविष्यवाणी..       हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में बर्फबारी, शिमला के कुफरी और नारकंडा में भी ताज़ा बर्फबारी, पर्यटकों के चेहरे खिले, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 20 फरवरी 2025; आज इन 5 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, पढ़ें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन       देश की आजादी में पत्रकारों की भूमिका स्वतंत्रता सेनानियों एवं राजनेताओं से कम नहीं, भारतीय कल्याण मंच की संगोष्ठी में बोले कुलदीप पठानियां, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला: चिट्टे की तस्करी में एक सरकारी अफसर भी शामिल, शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी नेटवर्क में शामिल इस अधिकारी को किया अरेस्ट, जानिए कैसे फैला रहा था राजधानी में तस्करों जाल, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 19 फरवरी 2025; मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल      

देश/विदेश

Bomb Threats School: दिल्ली के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल के बाद मचा हड़कंप; कई स्कूल हुए बंद

December 09, 2024 09:46 AM

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के कई बड़े स्कूलों समेत 40 को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसमें डीपीएस आर के पूरम और पश्चिम विहार के जीडी गोयनका स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है। जिसके बाद स्कूलों ने बच्चों को वापस घर भेज दिया है। कई स्कूल बंद हो गए हैं। बम की धमकी के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस जानकारी दी गई है।

दिल्ली के 40 स्कूलों को मिली धमकी

दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिसमें डीपीएस आर के पूरम और पश्चिम विहार के जीडी गोयनका स्कूल, मदर मैरी स्कूल, ब्रिटिश स्कूल, सलवान पब्लिक स्कूल, कैम्ब्रिज स्कूल समेत कई स्कूल शामिल हैं।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि आज 40 से ज्यादा स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मेल में लिखा है कि मैंने इमारतों के अंदर कई बम लगाए हैं। बम छोटे हैं और बहुत अच्छी तरह से छिपाए गए हैं। इससे इमारत को ज्यादा नुकसान नहीं होगा, लेकिन बमों के फटने से कई लोग घायल हो जाएंगे। अगर मुझे 30, 000 डॉलर नहीं मिले तो मैं बम विस्फोट कर दूंगा।

पहले भी मिल चुकी है स्कूलों को धमकियां

बीती 29 नवंबर को रोहिणी में वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल को एक ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। इससे एक दिन पहले ही प्रशांत विहार इलाके में हुए कम तीव्रता वाले विस्फोट हुआ था। जिसमें एक शख्स घायल हो गया। राजधानी में लगातार इसी तरह की धमकियां मिल रही है।

दिल्ली के प्रशांत विहार में हुआ था धमाका

प्रशांत विहार इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक पार्क के पास मिठाई की दुकान के सामने जोरदार धमाका हुआ। धमाके में घटनास्थल पर मौजूद एक टेंपो चालक घायल हो गया। एक माह पहले इसी इलाके में स्थित सीआरपीएफ स्कूल की दीवार के पास जोरदार धमाका हुआ था। इस मामले में अभी तक पुलिस को आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है।

धमाके के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रशांत विहार थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ खतरनाक हथियारों या साधनों से स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाने, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत दर्ज किया है। बृहस्पतिवार को बी ब्लॉक में हुए धमाके में एक टेंपो चालक घायल हो गया था।

पुलिस को जांच के दौरान मौके से टाइमर, डेटोनेटर, बैटरी, घड़ी, तार आदि नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस को इसमें भी नाइट्रेट व हाइड्रोजन पैराक्साइड केमिकल का इस्तेमाल किए जाने की आशंका है, जिसे उच्च श्रेणी का विस्फोटक नहीं माना जाता है। आशंका है कि कूड़े में रखे विस्फोटक पर चालक के बीड़ी फेंकने से धमाका हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है।

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

दर्दनाक हादसा: महाकुंभ जा रही कार का भीषण एक्सीडेंट, महिला का सिर कटकर सड़क पर गिरा, 6 की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल, घटनास्थल का मंजर देख कांपे लोग, पढ़ें पूरी खबर..

दुःखद ख़बर: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 14 महिलाओं समेत 18 लोगों की मौत, जो गिरा, वो दबता चला गया.. मृतकों की पूरी लिस्ट देखने के लिए पढ़ें पूरी खबर..

नायब तहसीलदार ने अमीरों को बनाया 'गरीब' : खुलासा होने पर नायब तहसीलदार डिमोट करने के आदेश, अब बतौर पटवारी संभालेंगे कार्य, प्रशासनिक अमले में मचा हड़कंप, पढ़ें पूरी खबर..

दर्दनाक हादसा : ट्रक-बस में भीषण टक्कर, टक्कर के बाद बस आग का गोला बनी, 41 लोग जिंदा जले, पढ़ें पूरी खबर..

अरविंद केजरीवाल के हारते ही सचिवालय सील, आला अधिकारियों को तुरंत पहुंचने के आदेश, पढ़ें पूरी खबर..

Delhi Election Result 2025: अरविंद केजरीवाल फिर पीछे, सिसोदिया आगे, आतिशी पीछे, यहां जानें सबसे पहले इन हॉट सीटों का हाल, पढ़ें पूरी खबर..

दिल्ली विधानसभा चुनाव रिज़ल्ट: रुझानों में भाजपा को बहुमत, 50 सीटों पर आगे; केजरीवाल-आतिशी पीछे, सिसोदिया को बढ़त.. पढ़ें पूरी खबर..

अमेरिका में प्लेन-हेलिकॉप्टर क्रैश, सभी 67 की मौत, 40 शव बरामद, ट्रम्प बोले- हादसे के लिए ओबामा-बाइडेन की नीतियां जिम्मेदार, पढ़ें पूरी खबर..

World Top 5: ईरान की सर्वोच्‍च अदालत में गोलीबारी, दो जजों की मौत, हमलावर ने खुद को भी उड़ाया, पढ़ें पूरी खबर..

दर्दनाक हादसा : 27 लोगों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी, 3 की मौत, दर्जनों घायल, कईयों की हालत गंभीर, पढ़ें पूरी खबर...