सरबजीत बॉबी के आरोपों पर डॉ. ब्रिज शर्मा का करारा पलटवार, बोले— 'तथ्यों से परे हैं आरोप, समाजसेवा की आड़ में डॉक्टरों का मनोबल न तोड़ें' - पढ़ें विस्तार से..       तपोवन में सियासी घमासान की बिसात तैयार: 413 तीखे सवालों से घेरेगा विपक्ष, तो सुक्खू सरकार के तरकश में भी हैं बड़े 'मास्टरस्ट्रोक'!       आज का पंचांग, 15 नवंबर 2026: रविवार और सूर्य षष्ठी के पावन संयोग पर मकर राशि में विराजमान रहेंगे चंद्रदेव, जानें आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और तिथि-नक्षत्र का पूरा विवरण       आज का राशिफल, 15 नवंबर 2026: सूर्य षष्ठी और रविवार के शुभ संयोग पर इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत हाल       डिजिटल स्क्रीन के बढ़ते इस्तेमाल से आंखों की थकान और अनिद्रा का खतरा, बेहतर नींद के लिए अपनाएं 'डिजिटल डिटॉक्स'       सर्दियों में जोड़ों के दर्द और आर्थराइटिस की समस्या से कैसे पाएं राहत, दिनचर्या के ये आसान बदलाव आएंगे बेहद काम       बदलते मौसम और बढ़ती ठंड के बीच कैसे रखें अपने दिल और फेफड़ों का ख्याल, सुबह की सैर करने वालों के लिए जरूरी सलाह       बिना लाइसेंस सूदखोरी करने वालों को सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, कहा- राज्य के मनी-लेंडिंग कानूनों को दरकिनार कर नहीं चल सकता चेक बाउंस का मुकदमा - पढ़ें विस्तार से ..       सत्ता से सवाल पूछना भूल गए पत्रकार? पीएम मोदी के साथ सेल्फी की होड़ पर भड़के ओम थानवी, एडिटर्स गिल्ड से की एडवाइजरी जारी करने की मांग - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रही 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत      

हिमाचल | बिलासपुर

बिलासपुर में ड्रग्स के साथ पकड़ा गया पुलिसकर्मी, शिमला में था तैनात, 2 तस्कर भी गिरफ्तार, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया, पढ़ें पूरी खबर..

January 04, 2025 10:22 AM
विवादों में हिमाचल पुलिस; चिट्टे के साथ पुलिस का जवान गिरफ्तार: सांकेतिक तस्वीर

नए साल की शुरुआत में हिमाचल प्रदेश पुलिस विवादों में घिर रही है। ताजा मामले में बिलासपुर में एक पुलिस जवान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ट्रक चालक के साथ चिट्टे की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है और ट्रक को सीज कर लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर..

बिलासपुर: (HD News); हिमाचल के बिलासपुर में पुलिस ने ड्रग्स के साथ एक पुलिस कर्मी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस कर्मी बतौर हिमाचल पुलिस शिमला में तैनात था। इसके साथ ही 2 अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी हुई है। बिलासपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए बागी बिनौला में ट्रक से 6.64 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस मामले में पुलिस जवान समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, और ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।

घटना गुरुवार देर रात करीब 12:30 बजे की है, जब सदर थाने के आईओ संदीप कुमार अपनी टीम के साथ गश्त व नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान बिनौला में ट्रक की चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों, कुलदीप कुमार (35) और विशाल ठाकुर (32), दोनों निवासी बिनौला, को गिरफ्तार किया गया।

एएसपी शिवकुमार चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार पुलिस जवान पहले विजिलेंस बिलासपुर में तैनात था और वर्तमान में शिमला में विभाग में बतौर चालक सेवाएं दे रहा था। सूत्रों के अनुसार, इस जवान पर पहले भी कार्रवाई की कोशिशें हो चुकी थीं, लेकिन वह बच निकलता था।

संदिग्ध लोगों पर पुलिस की पैनी नजर

एसपी के निर्देश पर पुलिस ने ऐसे संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखी, जिसके चलते यह कार्रवाई हुई। सदर पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

पुलिस के दामन पर दाग

नए साल पर पुलिस के दामन पर दाग लगे हैं। चंबा के डलहौजी के बनीखेत में होटल मैनेजर के मर्डर में दो पुलिसवाले गिरफ्तार हुए हैं। कांगड़ा के देहरा में पुलिस कर्मी पर मारपीट का आरोप लगा है और अब चिट्टा तस्करी में पुलिस जवान की गिरफ्तारी हुई है और ऐसे में हिमाचल पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है। गौरतलब है कि बिलासपुर पुलिस इससे पहले, चिट्टा तस्करी में गिरफ्तार आरोपियों की फोटो सोशल मीडिया पर डाल रही है, लेकिन अपने जवान की फोटो और मामले की जानकारी पुलिस ने शेयर नहीं की है।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

सरबजीत बॉबी के आरोपों पर डॉ. ब्रिज शर्मा का करारा पलटवार, बोले— 'तथ्यों से परे हैं आरोप, समाजसेवा की आड़ में डॉक्टरों का मनोबल न तोड़ें' - पढ़ें विस्तार से..

तपोवन में सियासी घमासान की बिसात तैयार: 413 तीखे सवालों से घेरेगा विपक्ष, तो सुक्खू सरकार के तरकश में भी हैं बड़े 'मास्टरस्ट्रोक'!

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रही 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की तैयारियां तेज: भगवान परशुराम और माता रेणुका जी के पावन मिलन के लिए सजने लगी तीर्थ नगरी

श्री बदरीनाथ धाम में पंच पूजाओं का दूसरा दिन आज: आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के बंद होंगे कपाट

चम्याणा अस्पताल की बदहाली पर फूटा 'ऑलमाइटी ब्लेसिंग्स' के संस्थापक का गुस्सा, बोले— वरिष्ठ डॉक्टरों की जगह सीईओ संभालें प्रशासनिक व्यवस्था

केबीसी के मंच पर गूंजी शिमला के 'लंगर मैन' की सेवा, अमिताभ बच्चन ने पंजाबी में बात कर मांगा बैंक खाता

​'सरकार आपके द्वार' की तर्ज पर एक रात बिना प्रोटोकॉल अस्पतालों में गुजारें मंत्री-अफसर: सरबजीत सिंह बॉबी

28 साल की सेवा को KBC के मंच पर पहचान, अमिताभ बच्चन से मिले शिमला के सरबजीत सिंह बॉबी - पढ़ें पूरी खबर.

शिलाई में खौफनाक हादसा: 8 घंटे तक जिसे समझते रहे चोट, हेलमेट देखते ही उड़े होश ! - पढ़ें पूरी खबर..