हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Thursday | February 19, 2026
हिमाचल विधानसभा: 14वीं विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन, विधानसभा अध्यक्ष को 'गार्ड ऑफ ऑनर'; सदन की कार्यवाही से पहले अधिकारियों ने दिया सुरक्षा इंतजामों का ब्यौरा - पढें पूरी खबर..       हिमाचल बजट सत्र: अपनी ही सरकार पर बरसे कुलदीप राठौर, बोले- हो रही 'लिपापोती'; उधर निधि पर विपक्ष के हंगामे के बीच CM का 'सुलह' वाला दांव" - देखें पूरी खबर..       18 फरवरी 2026 राशिफल: कुंभ राशि में 5 ग्रहों का 'महाजमावड़ा', उच्च के मंगल करेंगे मालामाल! जानें मेष से मीन तक का हाल       आज का पंचांग: कुंभ राशि में 5 ग्रहों का महासंयोग! जानें 18 फरवरी के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय       '500 बुजुर्ग तड़प कर मर गए, बच्चे नहीं आए': विदेश में मजे कर रही संतानों पर सांसद का शख़्त प्रस्ताव, मांगा 'पासपोर्ट रद्दीकरण' का कानून - जाने क्या है मामला       हिमाचल : अब नपेंगे फोन न उठाने वाले 'लाट साहब'! विधानसभा अध्यक्ष का कड़ा फरमान- 'बस नाम बताओ, कार्रवाई हम करेंगे' - पढ़ें पूरी खबर       शिमला: बजट सत्र के दूसरे दिन मुकेश अग्निहोत्री ने की स्पीकर से शिष्टाचार भेंट, प्रशासन ने दिया सुरक्षा का ब्यौरा - देखें पूरी खबर..       सदन में लहराया संविधान: मुकेश अग्निहोत्री बोले- 'RDG भीख नहीं, हक है', जयराम का पलटवार- 'पत्नी की सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में CM' - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला: 'विधानसभा क्या है?' जब स्पीकर के इस सवाल पर अटक गए संजोली कॉलेज के छात्र, कुलदीप पठानियां ने पढ़ाया लोकतंत्र का पाठ - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में सरकार के खिलाफ पेंशनरों का महा-संग्राम: "अपनों पर खजाना लुटाया, बुज़ुर्गों को ठेंगा दिखाया", बजट सत्र में विधानसभा घेराव की चेतावनी - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | बिलासपुर

बिलासपुर : पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर फायरिंग करने वाला तीसरा शूटर गिरफ्तार, चौथा अभी भी फरार, पढ़ें पूरी खबर..

April 03, 2025 07:42 AM

बिलासपुर: (HD News);  पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गत होली के दिन की गई फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीसरे शूटर बॉबी (24) निवासी दुबलधन जिला झज्जर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं चौथा आरोपी अभी तक भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार आरोपी बॉबी को पुलिस ने खरखोड़ा-सोनीपत से गत दिवस गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बार-बार अपना ठिकाना बदल रहे हैं, जिससे पुलिस को उन्हें ढूंढने में समस्या आ रही है, वहीं चौथा आरोपी अमन भी पुलिस की राडार पर है। वह दिल्ली, गुड़गांव व हरियाणा में बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा है।

पुलिस द्वारा अब तक की गई छानबीन में पाया गया है कि पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर किया गया हमला गत 20 जून को सौरभ पटियाल उर्फ फांदी निवासी नसवाल पर कोर्ट परिसर बिलासपुर में हुए हमले का बदला लेने के लिए किया गया था। सौरभ पटियाल उर्फ फांदी ने पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में यह बात कबूल की है। हालांकि इस मामले में लेन-देन की बात अभी तक सामने नहीं आई है। दोस्ती में ही चारों शूटर आए थे। हमलावरों को कुलदीप उर्फ शिशु ने ही बुलवाया था। शूटर उसके दोस्त बताए जा रहे हैं।

अब तक मामले में 8 गिरफ्तारियां

बता दें कि इस मामले में अभी तक पुलिस द्वारा 8 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। इसमें सौरभ पटियाल, कुलदीप उर्फ शिशु जोकि पूरी वारदात के मुख्य सूत्रधार हैं, वहीं वारदात के बाद शूटरों को भागने में सहयोग करने वाले मनजीत नड्डा, रितेश व रोहित तथा शूटर सागर व अजय कुमार शामिल हैं। ये सातों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।

बताया जा रहा है कि चारों शूटरों को पकड़ने के बाद पुलिस इनकी शिनाख्त परेड करवाएगी। वहीं अभी तक पुलिस एक पिस्तौल भी बरामद नहीं कर पाई है, जबकि 3 पिस्तौल सुकेती खड्ड सुंदरनगर से बरामद की जा चुकी हैं। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन जारी है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल विधानसभा: 14वीं विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन, विधानसभा अध्यक्ष को 'गार्ड ऑफ ऑनर'; सदन की कार्यवाही से पहले अधिकारियों ने दिया सुरक्षा इंतजामों का ब्यौरा - पढें पूरी खबर..

हिमाचल बजट सत्र: अपनी ही सरकार पर बरसे कुलदीप राठौर, बोले- हो रही 'लिपापोती'; उधर निधि पर विपक्ष के हंगामे के बीच CM का 'सुलह' वाला दांव" - देखें पूरी खबर..

हिमाचल : अब नपेंगे फोन न उठाने वाले 'लाट साहब'! विधानसभा अध्यक्ष का कड़ा फरमान- 'बस नाम बताओ, कार्रवाई हम करेंगे' - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: बजट सत्र के दूसरे दिन मुकेश अग्निहोत्री ने की स्पीकर से शिष्टाचार भेंट, प्रशासन ने दिया सुरक्षा का ब्यौरा - देखें पूरी खबर..

सदन में लहराया संविधान: मुकेश अग्निहोत्री बोले- 'RDG भीख नहीं, हक है', जयराम का पलटवार- 'पत्नी की सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में CM' - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: 'विधानसभा क्या है?' जब स्पीकर के इस सवाल पर अटक गए संजोली कॉलेज के छात्र, कुलदीप पठानियां ने पढ़ाया लोकतंत्र का पाठ - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में सरकार के खिलाफ पेंशनरों का महा-संग्राम: "अपनों पर खजाना लुटाया, बुज़ुर्गों को ठेंगा दिखाया", बजट सत्र में विधानसभा घेराव की चेतावनी - पढ़ें पूरी खबर..

सोना ₹1.80 लाख से फिसला: क्या अब 80,000 से नीचे जाने की है तैयारी? जानें विशेषज्ञों की भविष्यवाणी - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा: 11वें सत्र का आगाज; राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत, सीएम ने अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई सर्वदलीय बैठक; विधानसभा अध्यक्ष ने मांगा रचनात्मक सहयोग - पढ़ें पूरी खबर..