हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | February 18, 2026
18 फरवरी 2026 राशिफल: कुंभ राशि में 5 ग्रहों का 'महाजमावड़ा', उच्च के मंगल करेंगे मालामाल! जानें मेष से मीन तक का हाल       आज का पंचांग: कुंभ राशि में 5 ग्रहों का महासंयोग! जानें 18 फरवरी के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय       '500 बुजुर्ग तड़प कर मर गए, बच्चे नहीं आए': विदेश में मजे कर रही संतानों पर सांसद का शख़्त प्रस्ताव, मांगा 'पासपोर्ट रद्दीकरण' का कानून - जाने क्या है मामला       हिमाचल : अब नपेंगे फोन न उठाने वाले 'लाट साहब'! विधानसभा अध्यक्ष का कड़ा फरमान- 'बस नाम बताओ, कार्रवाई हम करेंगे' - पढ़ें पूरी खबर       शिमला: बजट सत्र के दूसरे दिन मुकेश अग्निहोत्री ने की स्पीकर से शिष्टाचार भेंट, प्रशासन ने दिया सुरक्षा का ब्यौरा - देखें पूरी खबर..       सदन में लहराया संविधान: मुकेश अग्निहोत्री बोले- 'RDG भीख नहीं, हक है', जयराम का पलटवार- 'पत्नी की सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में CM' - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला: 'विधानसभा क्या है?' जब स्पीकर के इस सवाल पर अटक गए संजोली कॉलेज के छात्र, कुलदीप पठानियां ने पढ़ाया लोकतंत्र का पाठ - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में सरकार के खिलाफ पेंशनरों का महा-संग्राम: "अपनों पर खजाना लुटाया, बुज़ुर्गों को ठेंगा दिखाया", बजट सत्र में विधानसभा घेराव की चेतावनी - पढ़ें पूरी खबर..       सोना ₹1.80 लाख से फिसला: क्या अब 80,000 से नीचे जाने की है तैयारी? जानें विशेषज्ञों की भविष्यवाणी - पढ़ें पूरी खबर..       Aaj Ka Rashifal 17 February 2026: फाल्गुन अमावस्या और सूर्य ग्रहण का संयोग, जानें मेष से मीन तक का हाल      

हिमाचल | सोलन

कोयल सनोंग से सिलघाट तक की जर्जर सड़क बनी जनता के लिए सिरदर्द, ग्राम पंचायत सारमा ने मंत्री विक्रमादित्य सिंह से की शीघ्र मैटलिंग कार्य की मांग, चेताया - जल्द समाधान नहीं हुआ तो होगा जन आंदोलन, पढ़ें पूरी खबर..

June 20, 2025 10:45 PM
Om Prakash Thakur

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन की ग्राम पंचायत सारमा में एक लंबे अरसे से विकास की राह देख रही कोयल सनोंग से सिलघाट को जोड़ने वाली लिंक रोड अब गांववालों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुकी है। यह मार्ग न केवल क्षेत्र की महत्वपूर्ण जीवन रेखा है, बल्कि बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों के लिए भी अत्यंत आवश्यक संसाधन बन चुका है। परंतु इसकी उपेक्षा अब एक गहरी चिंता का विषय बन गई है। पढ़ें पूरी खबर..


 सोलन/अर्की : (HD News); सड़क की हालत इतनी बदतर हो चुकी है कि अब ये मार्ग सुविधा नहीं, लोगों के लिए अभिशाप बनता जा रहा है। ग्राम पंचायत सारमा के अंतर्गत कोयल सनोंग से सिलघाट को जोड़ने वाला यह लिंक रोड वर्षों से अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। इस सड़क के मैटलिंग कार्य की अनदेखी अब ग्रामीणों के लिए असहनीय हो चुकी है।

कोयल सनोंग से सिलघाट लिंक रोड की हालत बदहाल, अब नहीं सहेंगे, ग्राम पंचायत सारमा ने सरकार को दी चेतावनी ! कई सालों से कर रहे है मैटलिंग की मांग, वोट के बाद भूली सरकार! कोयल सनोंग-सिलघाट रोड बना ग्रामीणों के लिए खतरा, “नेता आए–फोटो खिंचवाए और भूल गए…” सारमा से सिलघाट रोड़ की दुर्दशा से जनता परेशान..

सड़क पर चलना जोखिम भरा बन गया है - गड्ढे, उखड़े पत्थर, धूल-मिट्टी का आलम ऐसा है कि न बच्चों का स्कूल जाना सुरक्षित रहा, न मरीजों का अस्पताल पहुंचना। आपातकालीन सेवाएं तक इस सड़क पर लड़खड़ा जाती हैं। वाहन चालकों के लिए यह रास्ता एक दहशत का नाम बन गया है। 

स्थानीय लोगों की पीड़ा - “नेता आते हैं, वादे करते हैं, फिर भूल जाते हैं”

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से इस विषय में गुहार लगाई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। अब जनता का सब्र टूट चुका है। लोगों ने एक सुर में लोक निर्माण मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह से मांग की है कि इस जनसमस्या को तुरंत गंभीरता से लिया जाए।

ग्राम पंचायत ने किया मंत्री को औपचारिक अनुरोध

ग्राम पंचायत सारमा की ओर से मंत्री लोक निर्माण विभाग को औपचारिक पत्र भेजा गया है, जिसमें आग्रह किया गया है कि कोयल सनोंग से सिलघाट लिंक रोड का शीघ्र निरीक्षण कर, उसका मैटलिंग कार्य तत्काल शुरू किया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो वे मजबूर होकर जन आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

“अबकी बार, वादा नहीं, समाधान चाहिए”

यह केवल एक सड़क की बात नहीं है, यह क्षेत्र की जीवन रेखा है। यदि इस लिंक रोड का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो सरकार की विकासपरक नीतियों पर ग्रामीणों का भरोसा टूट सकता है।

"हिमदर्शन समाचार सरकार और लोक निर्माण मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह से आग्रह करता है कि वे अपने संवेदनशील और जिम्मेदार नेतृत्व का परिचय देते हुए कोयल सनोंग-सिलघाट लिंक रोड की उपेक्षा को तुरंत समाप्त करें। यह मार्ग केवल एक सड़क नहीं, बल्कि क्षेत्र की जीवनरेखा है और ग्रामीणों की उम्मीदें अब किसी आश्वासन की नहीं, बल्कि एक ठोस और त्वरित निर्णय की प्रतीक्षा कर रही हैं।"


 ग्राम पंचायत सारमा के ग्रामीणों की ओर से उठाई गई यह मांग न केवल जायज़ है, बल्कि तत्काल कार्रवाई की अपेक्षा भी करती है। यदि सरकार और लोक निर्माण विभाग इस सड़क की मरम्मत और मैटलिंग कार्य को शीघ्र नहीं करवाते, तो इससे ना केवल जनविश्वास कमजोर होगा, बल्कि ग्रामीणों की नाराजगी भी सामने आ सकती है। अब समय है कि वादों की बजाय वास्तविक समाधान दिए जाएं, ताकि यह लिंक रोड फिर से एक सुरक्षित और सुगम यात्रा मार्ग बन सके।


 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल : अब नपेंगे फोन न उठाने वाले 'लाट साहब'! विधानसभा अध्यक्ष का कड़ा फरमान- 'बस नाम बताओ, कार्रवाई हम करेंगे' - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: बजट सत्र के दूसरे दिन मुकेश अग्निहोत्री ने की स्पीकर से शिष्टाचार भेंट, प्रशासन ने दिया सुरक्षा का ब्यौरा - देखें पूरी खबर..

सदन में लहराया संविधान: मुकेश अग्निहोत्री बोले- 'RDG भीख नहीं, हक है', जयराम का पलटवार- 'पत्नी की सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में CM' - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: 'विधानसभा क्या है?' जब स्पीकर के इस सवाल पर अटक गए संजोली कॉलेज के छात्र, कुलदीप पठानियां ने पढ़ाया लोकतंत्र का पाठ - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में सरकार के खिलाफ पेंशनरों का महा-संग्राम: "अपनों पर खजाना लुटाया, बुज़ुर्गों को ठेंगा दिखाया", बजट सत्र में विधानसभा घेराव की चेतावनी - पढ़ें पूरी खबर..

सोना ₹1.80 लाख से फिसला: क्या अब 80,000 से नीचे जाने की है तैयारी? जानें विशेषज्ञों की भविष्यवाणी - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा: 11वें सत्र का आगाज; राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत, सीएम ने अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई सर्वदलीय बैठक; विधानसभा अध्यक्ष ने मांगा रचनात्मक सहयोग - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा सत्र: राज्यपाल ने नहीं पढ़ा पूरा अभिभाषण, दो पैरा पढ़कर बोले- ...बाकी सदस्य पढ़ लें; आखिर क्यों नहीं पढ़ा अभिभाषण - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र का बिगुल: अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने राज्यपाल को दिया औपचारिक निमंत्रण