हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | February 18, 2026
18 फरवरी 2026 राशिफल: कुंभ राशि में 5 ग्रहों का 'महाजमावड़ा', उच्च के मंगल करेंगे मालामाल! जानें मेष से मीन तक का हाल       आज का पंचांग: कुंभ राशि में 5 ग्रहों का महासंयोग! जानें 18 फरवरी के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय       '500 बुजुर्ग तड़प कर मर गए, बच्चे नहीं आए': विदेश में मजे कर रही संतानों पर सांसद का शख़्त प्रस्ताव, मांगा 'पासपोर्ट रद्दीकरण' का कानून - जाने क्या है मामला       हिमाचल : अब नपेंगे फोन न उठाने वाले 'लाट साहब'! विधानसभा अध्यक्ष का कड़ा फरमान- 'बस नाम बताओ, कार्रवाई हम करेंगे' - पढ़ें पूरी खबर       शिमला: बजट सत्र के दूसरे दिन मुकेश अग्निहोत्री ने की स्पीकर से शिष्टाचार भेंट, प्रशासन ने दिया सुरक्षा का ब्यौरा - देखें पूरी खबर..       सदन में लहराया संविधान: मुकेश अग्निहोत्री बोले- 'RDG भीख नहीं, हक है', जयराम का पलटवार- 'पत्नी की सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में CM' - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला: 'विधानसभा क्या है?' जब स्पीकर के इस सवाल पर अटक गए संजोली कॉलेज के छात्र, कुलदीप पठानियां ने पढ़ाया लोकतंत्र का पाठ - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में सरकार के खिलाफ पेंशनरों का महा-संग्राम: "अपनों पर खजाना लुटाया, बुज़ुर्गों को ठेंगा दिखाया", बजट सत्र में विधानसभा घेराव की चेतावनी - पढ़ें पूरी खबर..       सोना ₹1.80 लाख से फिसला: क्या अब 80,000 से नीचे जाने की है तैयारी? जानें विशेषज्ञों की भविष्यवाणी - पढ़ें पूरी खबर..       Aaj Ka Rashifal 17 February 2026: फाल्गुन अमावस्या और सूर्य ग्रहण का संयोग, जानें मेष से मीन तक का हाल      

हिमाचल | सोलन

अर्की अस्पताल में जच्चा-बच्चा की ज़िंदगी से खिलवाड़ ! डॉक्टर गायब, नर्सों की खींचतान से गई मासूम की जान, सवालों के घेरे में स्वास्थ्य विभाग, पढ़ें पूरी खबर..

July 09, 2025 05:01 PM

अर्की: 9 जुलाई; (HD News); हिमाचल प्रदेश के अर्की नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही एक मासूम की मौत का कारण बन गई। प्रसव के दौरान डॉक्टर की अनुपस्थिति, प्रशिक्षित स्टाफ की कमी और वक्त पर सिजेरियन न करने के चलते एक नवजात शिशु ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर हत्या जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

जिम्मेदार कौन ? अस्पताल या सरकार ?

कश्लोग निवासी हरीश कुमार ने बताया कि 30 जून को उन्होंने अपनी गर्भवती पत्नी रश्मि को अर्की अस्पताल में भर्ती कराया था। 1 जुलाई को जब रश्मि को प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो उसे लेबर रूम ले जाया गया लेकिन वहां कोई डॉक्टर ही मौजूद नहीं था ! नर्सें प्रसव करवा रही थी और बच्चे को जबरन खींचने लगीं। खींचतान में बच्चे की गर्दन नीली पड़ गई और रश्मि बेहोश हो गई।

करीब 5 घंटे तक डॉक्टर नदारद रहे। जब तक डॉक्टर आए, तब तक देर हो चुकी थी। माँ और बच्चा दोनों की हालत गंभीर हो चुकी थी। आनन-फानन में उन्हें ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया और बाद में आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। लेकिन छह दिन तक ज़िंदगी और मौत से जूझने के बाद मासूम की मौत हो गई।

आईजीएमसी के डॉक्टरों ने भी मानी लापरवाही

हरीश कुमार का दावा है कि IGMC में डॉक्टरों ने स्पष्ट कहा कि समय पर सिजेरियन न करने और खींचतान के चलते बच्चे की जान गई। ये सीधा-सीधा मेडिकल नेगलिजेंस का मामला है, जो सरकारी अस्पतालों की बदहाल व्यवस्था की पोल खोलता है।

एसडीएम ने माना मामला गंभीर

कार्यकारी एसडीएम विपिन वर्मा ने पुष्टि की कि यह गंभीर मामला उनके संज्ञान में आया है और थाना अर्की को जांच के आदेश दिए गए हैं। सवाल यह है कि क्या केवल जांच से इस परिवार को न्याय मिलेगा?

बीएमओ ने साधी चुप्पी

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने मामले पर अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही वे कुछ स्पष्ट कह सकेंगी।

एक मासूम की मौत ने सरकारी स्वास्थ्य तंत्र की पोल खोलकर रख दी है। डॉक्टर की अनुपस्थिति और समय पर सिजेरियन न कराने जैसी लापरवाहियों ने जच्चा-बच्चा की ज़िंदगी से सीधा खिलवाड़ किया। अब देखने वाली बात यह है कि क्या सरकार और स्वास्थ्य विभाग इस पर कोई सख्त कार्रवाई करेंगे, या यह मामला भी जांच की आड़ में ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा?

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल : अब नपेंगे फोन न उठाने वाले 'लाट साहब'! विधानसभा अध्यक्ष का कड़ा फरमान- 'बस नाम बताओ, कार्रवाई हम करेंगे' - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: बजट सत्र के दूसरे दिन मुकेश अग्निहोत्री ने की स्पीकर से शिष्टाचार भेंट, प्रशासन ने दिया सुरक्षा का ब्यौरा - देखें पूरी खबर..

सदन में लहराया संविधान: मुकेश अग्निहोत्री बोले- 'RDG भीख नहीं, हक है', जयराम का पलटवार- 'पत्नी की सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में CM' - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: 'विधानसभा क्या है?' जब स्पीकर के इस सवाल पर अटक गए संजोली कॉलेज के छात्र, कुलदीप पठानियां ने पढ़ाया लोकतंत्र का पाठ - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में सरकार के खिलाफ पेंशनरों का महा-संग्राम: "अपनों पर खजाना लुटाया, बुज़ुर्गों को ठेंगा दिखाया", बजट सत्र में विधानसभा घेराव की चेतावनी - पढ़ें पूरी खबर..

सोना ₹1.80 लाख से फिसला: क्या अब 80,000 से नीचे जाने की है तैयारी? जानें विशेषज्ञों की भविष्यवाणी - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा: 11वें सत्र का आगाज; राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत, सीएम ने अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई सर्वदलीय बैठक; विधानसभा अध्यक्ष ने मांगा रचनात्मक सहयोग - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा सत्र: राज्यपाल ने नहीं पढ़ा पूरा अभिभाषण, दो पैरा पढ़कर बोले- ...बाकी सदस्य पढ़ लें; आखिर क्यों नहीं पढ़ा अभिभाषण - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र का बिगुल: अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने राज्यपाल को दिया औपचारिक निमंत्रण