हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | October 25, 2025
आईटी नियमों में बड़ा बदलाव: 15 नवंबर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नए नियम होंगे लागू - अवैध कंटेंट हटाना होगा 36 घंटे में, पढ़ें विस्तार से..       हिमाचल मंत्रिमंडल ने लिया बड़ा फैसला: इलेक्ट्रिक टैक्सियों, शिक्षा, स्वास्थ्य और सौर ऊर्जा समेत कई क्षेत्रों में दी मंजूरी - पढ़ें मंत्रिमंडल के सारे अहम फैसले विस्तार से -       सोलन में करोड़ों के डिफॉल्टर पर शिकंजा - ₹3.49 करोड़ का कर्ज न चुकाने पर 71 वर्षीय व्यापारी रविंदर नाथ गिरफ्तार - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला के जुन्गा में शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल का आगाज, देश-विदेश के 60 पैराग्लाइडर ले रहे हैं हिस्सा - पढ़ें पूरी खबर..       शनिवार का राशिफल: 25 अक्तूबर, 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       लायंस क्लब शिमला का जनसेवा अभियान: 26 अक्टूबर को होगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, मिलेगा फ्री इलाज और दवाइयाँ - पढ़ें पूरी खबर..       शुक्रवार का राशिफल: 24 अक्तूबर 2025; आज इन 4 राशि वालों को होगा बंपर लाभ, मिलेगी बड़ी सफलता, पढ़ें 12 राशियों का राशिफ़ल       शिमला : लोअर बाजार का नाम बदलने पर व्यापारी भड़के, MBA ने कहा - "इतिहास मिटाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं!” - नगर निगम को दी कड़ी चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 23 अक्टूबर 2025; मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए पूर्ण भविष्यवाणी - पढ़ें विस्तार से..       🌸 भाई दूज 2025: आज बहनें करें भाई की लंबी आयु की कामना, जानें शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व      

हिमाचल | सोलन

बुईला, सरयांज और आसपास के गांवों में जंगली जानवरों का आतंक: मक्की की फसलें तबाह, किसान परेशान, पढ़ें पूरी खबर..

August 16, 2025 05:57 PM
प्रतीकात्मक तस्वीर
Om Prakash Thakur

🌾 सोलन जिला में “अर्की उपमंडल के किसान खून-पसीना बहाकर खेतों में मक्की बोते हैं, लेकिन फसलें उनके घर तक पहुँचने से पहले ही जंगली जानवरों के पेट में चली जाती हैं। नतीजा - किसान का सपना उजड़ता है और उसका भविष्य अंधेरे में डूब जाता है। बुईला, सरयांज और आसपास के गांवों में आज यही हकीकत है, जहाँ सूअर, बंदर, लंगूर, नीलगाय और बारहसिंगा दिन-रात मेहनतकश किसानों की रोज़ी-रोटी पर हमला कर रहे हैं।” 🌾 पढ़े विस्तार से..

अर्की (HD News): अर्की उपमंडल के बुईला, सरयांज, मनोल, पट्टा और क्वालग सहित कई गांवों में जंगली जानवरों का आतंक चरम पर है। किसानों की महीनों की मेहनत कुछ ही दिनों में तबाह हो गई है। रातों-रात जंगली सूअर, बंदर, लंगूर, नीलगाय और बारहसिंगा फसलों को रौंद डालते हैं, जिससे किसानों का जीना दूभर हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि खेती अब घाटे का सौदा बन गई है और यदि हालात नहीं सुधरे तो लोग खेती छोड़ने को मजबूर हो जाएंगे।

बीती रात को किसान के तबाह हुए खेत की ताजा तस्वीर

गांव क्वालग के किसान जगदीश चंद ने बताया - “हमने दिन-रात मेहनत करके मक्की बोई थी। अब बन्दरों व लंगूरों ने सब बर्बाद कर दिया। परिवार का गुजारा इसी फसल पर निर्भर था। अब समझ नहीं आ रहा कि बच्चों का पेट कैसे भरेंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि लंगूरों ने न सिर्फ मक्की बल्कि ककड़ और बीयुअल के पेड़ भी तहस-नहस कर दिए, जिनसे गर्मियों में पशुओं के लिए चारा मिलता था। किसान जगदीश चंद ने वन विभाग से गुहार लगाई है कि उनके गांव क्वालग और अन्य प्रभावित क्षेत्रों में जंगली जानवरों से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

वहीं सरयांज पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर ने बताया कि पंचायत क्षेत्र के बुईला, मनोल, पट्टा और गवालग गांवों में जंगली सूअरों, बंदरों/लंगूरों, नीलगायों और बारहसिंगों का आतंक दिन-रात जारी है।

उन्होंने कहा: “ये जंगली जानवर दिन-रात लोगों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। अभी मक्की की फसल तैयार भी नहीं हुई थी कि इन्हें उजाड़ डाला गया। यदि यही हाल रहा तो भविष्य में किसान फसलें उगाना बंद कर देंगे।

सांकेतिक तस्वीर

प्रधान ने कहा कि पंचायत स्तर पर एक प्रस्ताव पारित कर इस गंभीर समस्या को वन विभाग के समक्ष रखा जाएगा ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

वन विभाग का रुख -

इस मामले पर जब सम्बंधित क्षेत्र वन सुरक्षा गार्ड संजय ठाकुर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा: “वन्य प्राणियों पर किसी का नियंत्रण नहीं होता और फसलों की सुरक्षा हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं आती। हम केवल विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार ही कार्यवाही करते हैं।”

साथ ही उन्होंने मीडिया को बताया कि वे बयान देने के लिए अधिकृत नहीं हैं और आगे की जानकारी के लिए किसानों को RO कार्यालय अर्की से संपर्क करना चाहिए।

वहीं, वन मंडल अधिकारी (DFO), कुनिहार; राज कुमार शर्मा ने कहा कि अभी तक इस क्षेत्र से कोई लिखित शिकायत उन्हें प्राप्त नहीं हुई है। जैसे ही किसानों की शिकायत उनके कार्यालय में आएगी, विभागीय स्तर पर किसान हित में ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने अर्की उपमंडल के किसानों से आग्रह किया कि वे अपनी समस्याओं को लिखित में RO अर्की ऑफिस में जमा करवाएं, ताकि तुरंत कार्यवाही हो सके।

किसानों की सरकार से मांग

ग्रामीणों का कहना है कि प्रदेश सरकार को किसानों की फसलें बचाने के लिए त्वरित राहत और मुआवजा नीति लागू करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह बाघ, चीते और शेर से यदि कोई गाय, बैल, बकरी आदि मारे जाते हैं तो वन विभाग मुआवजा देता है, उसी तरह जंगली सूअर, बंदर, नीलगाय और बारहसिंगा द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाने पर भी किसानों को मुआवजा मिलना चाहिए। ग्रामीणों ने कहा कि अगर फसलों को मुआवजा और सुरक्षा नहीं मिली तो भविष्य में किसान मक्की की फसलें बोना ही बंद कर देंगे।

अर्की उपमंडल की यह समस्या केवल एक-दो गांवों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र के किसानों की साझा पीड़ा है। किसानों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है और यह चिंता का विषय है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो ग्रामीण खेती छोड़ने पर मजबूर हो जाएंगे। अब प्रदेश सरकार और वन विभाग की जिम्मेदारी है कि किसानों की मेहनत और भविष्य को बचाने के लिए स्थायी समाधान तैयार करें।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

आईटी नियमों में बड़ा बदलाव: 15 नवंबर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नए नियम होंगे लागू - अवैध कंटेंट हटाना होगा 36 घंटे में, पढ़ें विस्तार से..

हिमाचल मंत्रिमंडल ने लिया बड़ा फैसला: इलेक्ट्रिक टैक्सियों, शिक्षा, स्वास्थ्य और सौर ऊर्जा समेत कई क्षेत्रों में दी मंजूरी - पढ़ें मंत्रिमंडल के सारे अहम फैसले विस्तार से -

सोलन में करोड़ों के डिफॉल्टर पर शिकंजा - ₹3.49 करोड़ का कर्ज न चुकाने पर 71 वर्षीय व्यापारी रविंदर नाथ गिरफ्तार - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला के जुन्गा में शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल का आगाज, देश-विदेश के 60 पैराग्लाइडर ले रहे हैं हिस्सा - पढ़ें पूरी खबर..

लायंस क्लब शिमला का जनसेवा अभियान: 26 अक्टूबर को होगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, मिलेगा फ्री इलाज और दवाइयाँ - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला : लोअर बाजार का नाम बदलने पर व्यापारी भड़के, MBA ने कहा - "इतिहास मिटाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं!” - नगर निगम को दी कड़ी चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर..

🌸 भाई दूज 2025: आज बहनें करें भाई की लंबी आयु की कामना, जानें शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व

🐾 हिमाचल: झाड़ियों से निकलकर खेतों में काम कर रहे लोगों पर टूट पड़ा तेंदुआ, छह ग्रामीण घायल - पढ़ें पूरी खबर..

“धामी में दिवाली की धूम: पत्थरों की बरसात से सजी सदियों पुरानी परंपरा, मां भद्रकाली के नाम समर्पित खेल” - देखें पूरी खबर..

हिमाचल में चार जगहों पर आग की घटनाएँ: शिमला, रामपुर, नगरोटा बगवां और मणिकर्ण में तबाही, कई दुकानें और होटल जले - पढ़ें विस्तार से ..