हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | February 18, 2026
18 फरवरी 2026 राशिफल: कुंभ राशि में 5 ग्रहों का 'महाजमावड़ा', उच्च के मंगल करेंगे मालामाल! जानें मेष से मीन तक का हाल       आज का पंचांग: कुंभ राशि में 5 ग्रहों का महासंयोग! जानें 18 फरवरी के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय       '500 बुजुर्ग तड़प कर मर गए, बच्चे नहीं आए': विदेश में मजे कर रही संतानों पर सांसद का शख़्त प्रस्ताव, मांगा 'पासपोर्ट रद्दीकरण' का कानून - जाने क्या है मामला       हिमाचल : अब नपेंगे फोन न उठाने वाले 'लाट साहब'! विधानसभा अध्यक्ष का कड़ा फरमान- 'बस नाम बताओ, कार्रवाई हम करेंगे' - पढ़ें पूरी खबर       शिमला: बजट सत्र के दूसरे दिन मुकेश अग्निहोत्री ने की स्पीकर से शिष्टाचार भेंट, प्रशासन ने दिया सुरक्षा का ब्यौरा - देखें पूरी खबर..       सदन में लहराया संविधान: मुकेश अग्निहोत्री बोले- 'RDG भीख नहीं, हक है', जयराम का पलटवार- 'पत्नी की सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में CM' - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला: 'विधानसभा क्या है?' जब स्पीकर के इस सवाल पर अटक गए संजोली कॉलेज के छात्र, कुलदीप पठानियां ने पढ़ाया लोकतंत्र का पाठ - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में सरकार के खिलाफ पेंशनरों का महा-संग्राम: "अपनों पर खजाना लुटाया, बुज़ुर्गों को ठेंगा दिखाया", बजट सत्र में विधानसभा घेराव की चेतावनी - पढ़ें पूरी खबर..       सोना ₹1.80 लाख से फिसला: क्या अब 80,000 से नीचे जाने की है तैयारी? जानें विशेषज्ञों की भविष्यवाणी - पढ़ें पूरी खबर..       Aaj Ka Rashifal 17 February 2026: फाल्गुन अमावस्या और सूर्य ग्रहण का संयोग, जानें मेष से मीन तक का हाल      

हिमाचल | सोलन

सोलन में भारी बारिश का असर: 26 अगस्त को सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे, पढ़ें पूरी खबर..

August 25, 2025 09:32 PM
Om Prakash Thakur

सोलन में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। जगह-जगह भूस्खलन और सड़कों के बाधित होने के बीच जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए 26 अगस्त 2025 (मंगलवार) को जिले के सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थान, कॉलेज, आईटीआई, नर्सिंग, पॉलिटेक्निकल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर..

सोलन (HD News): जिला सोलन में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह-जगह भूस्खलन और सड़कों पर पानी भरने के कारण परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ऐसे हालात में जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए 26 अगस्त 2025 (मंगलवार) को पूरे जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) सोलन के चेयरमैन एवं उपायुक्त मनमोहन शर्मा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालय, कॉलेज, नर्सिंग संस्थान, आईटीआई, पॉलिटेक्निकल, वोकेशनल ट्रेनिंग संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। यह कदम छात्रों की सुरक्षा और उनकी आवाजाही में आ रही कठिनाइयों को देखते हुए उठाया गया है, क्योंकि मौसम विभाग ने जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए 25 और 26 अगस्त को भारी वर्षा की चेतावनी दी है।

हालांकि, आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि शिक्षण और गैर-शिक्षण स्टाफ को अपने-अपने संस्थानों में उपस्थित रहकर नियमित कार्य करना होगा। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों और संस्थानों को इस आदेश की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा और मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनज़र प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का निर्णय लिया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल : अब नपेंगे फोन न उठाने वाले 'लाट साहब'! विधानसभा अध्यक्ष का कड़ा फरमान- 'बस नाम बताओ, कार्रवाई हम करेंगे' - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: बजट सत्र के दूसरे दिन मुकेश अग्निहोत्री ने की स्पीकर से शिष्टाचार भेंट, प्रशासन ने दिया सुरक्षा का ब्यौरा - देखें पूरी खबर..

सदन में लहराया संविधान: मुकेश अग्निहोत्री बोले- 'RDG भीख नहीं, हक है', जयराम का पलटवार- 'पत्नी की सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में CM' - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: 'विधानसभा क्या है?' जब स्पीकर के इस सवाल पर अटक गए संजोली कॉलेज के छात्र, कुलदीप पठानियां ने पढ़ाया लोकतंत्र का पाठ - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में सरकार के खिलाफ पेंशनरों का महा-संग्राम: "अपनों पर खजाना लुटाया, बुज़ुर्गों को ठेंगा दिखाया", बजट सत्र में विधानसभा घेराव की चेतावनी - पढ़ें पूरी खबर..

सोना ₹1.80 लाख से फिसला: क्या अब 80,000 से नीचे जाने की है तैयारी? जानें विशेषज्ञों की भविष्यवाणी - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा: 11वें सत्र का आगाज; राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत, सीएम ने अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई सर्वदलीय बैठक; विधानसभा अध्यक्ष ने मांगा रचनात्मक सहयोग - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा सत्र: राज्यपाल ने नहीं पढ़ा पूरा अभिभाषण, दो पैरा पढ़कर बोले- ...बाकी सदस्य पढ़ लें; आखिर क्यों नहीं पढ़ा अभिभाषण - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र का बिगुल: अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने राज्यपाल को दिया औपचारिक निमंत्रण