हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | February 18, 2026
18 फरवरी 2026 राशिफल: कुंभ राशि में 5 ग्रहों का 'महाजमावड़ा', उच्च के मंगल करेंगे मालामाल! जानें मेष से मीन तक का हाल       आज का पंचांग: कुंभ राशि में 5 ग्रहों का महासंयोग! जानें 18 फरवरी के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय       '500 बुजुर्ग तड़प कर मर गए, बच्चे नहीं आए': विदेश में मजे कर रही संतानों पर सांसद का शख़्त प्रस्ताव, मांगा 'पासपोर्ट रद्दीकरण' का कानून - जाने क्या है मामला       हिमाचल : अब नपेंगे फोन न उठाने वाले 'लाट साहब'! विधानसभा अध्यक्ष का कड़ा फरमान- 'बस नाम बताओ, कार्रवाई हम करेंगे' - पढ़ें पूरी खबर       शिमला: बजट सत्र के दूसरे दिन मुकेश अग्निहोत्री ने की स्पीकर से शिष्टाचार भेंट, प्रशासन ने दिया सुरक्षा का ब्यौरा - देखें पूरी खबर..       सदन में लहराया संविधान: मुकेश अग्निहोत्री बोले- 'RDG भीख नहीं, हक है', जयराम का पलटवार- 'पत्नी की सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में CM' - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला: 'विधानसभा क्या है?' जब स्पीकर के इस सवाल पर अटक गए संजोली कॉलेज के छात्र, कुलदीप पठानियां ने पढ़ाया लोकतंत्र का पाठ - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में सरकार के खिलाफ पेंशनरों का महा-संग्राम: "अपनों पर खजाना लुटाया, बुज़ुर्गों को ठेंगा दिखाया", बजट सत्र में विधानसभा घेराव की चेतावनी - पढ़ें पूरी खबर..       सोना ₹1.80 लाख से फिसला: क्या अब 80,000 से नीचे जाने की है तैयारी? जानें विशेषज्ञों की भविष्यवाणी - पढ़ें पूरी खबर..       Aaj Ka Rashifal 17 February 2026: फाल्गुन अमावस्या और सूर्य ग्रहण का संयोग, जानें मेष से मीन तक का हाल      

हिमाचल | सोलन

सोलन जिला के जोबी गांव में पारिवारिक विवाद खून-खराबे में बदला, दंपत्ति पर जानलेवा हमला – FIR और मेडिकल के बावजूद कार्रवाई अटकी, दहशत में गरीब परिवार, पढ़ें पूरी खबर..

September 01, 2025 06:27 AM

रामशहर: लगातार खराब मौसम और बंद पड़ी सड़कों ने इलाके की स्थिति बिगाड़ दी है। जहां एक ओर आम लोग मुश्किलों से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कानून-व्यवस्था भी चरमराती दिख रही है। पुलिस घटनास्थल तक नहीं पहुंच पा रही, जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर..

सोलन/रामशहर: (HD News); हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के रामशहर थाना क्षेत्र के जोबी गांव में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। 30 अगस्त 2025 को उन्ही के परिजनों ने पीड़ित दंपत्ति सुरेश कुमार और उनकी पत्नी श्यामू देवी पर जानलेवा हमला किया। FIR और मेडिकल रिपोर्ट होने के बावजूद अब तक पुलिस ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई। पुलिस का कहना है कि भारी बारिश और बंद सड़कें उन्हें मौके तक नहीं जाने दे रही हैं।

विवाद की जड़ – 2015 से झगड़े का सिलसिला

सुरेश कुमार और श्यामू देवी का कहना है कि यह विवाद 2015 में जमीन और मकान के बंटवारे से शुरू हुआ था। पंचायत और पुलिस की मौजूदगी में बंटवारा हुआ, लेकिन झगड़े, गाली-गलौज और हमले लगातार जारी रहे।

21 फरवरी 2025 को श्यामू देवी को घर से उठाकर ले जाया गया और बेरहमी से पीटा गया। FIR (10/25) दर्ज हुई, लेकिन कार्रवाई अधर में लटकी रही।

गरीब परिवार पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला -

30 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे सुरेश कुमार आंगन में तुलसी का पौधा लगा रहे थे, तभी उसके परिजनों - लीला देवी, कश्मीर सिंह, रमेश कुमार, अमन, सुषमा देवी और सरला देवी - वहां पहुंचे और हमला बोल दिया। सुरेश कुमार ने बताया कि रमेश कुमार ने उनकी धर्म पत्नी श्यामू देवी की कोख पर लात मारी, लीला देवी ने बाल नोचे और अमन ने लाठी से उन पर जानलेवा प्रहार किए।  

सोलन में पारिवारिक विवाद  खून-खराबे में बदला, दंपत्ति पर जानलेवा हमला – FIR और मेडिकल के बावजूद कार्रवाई अधर लटकी, पुलिस बोली सड़कें बंद!

पीड़ित दंपत्ति का कहना है कि पूरा परिवार उन्हें घसीटकर अपने घर ले जाने की कोशिश कर रहा था। किसी तरह वे सड़क तक जान बचाकर भागे, जहां रामस्वरूप नामक ग्रामीण ने बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई।

पंचायत और प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

पीड़ित परिवार का आरोप है कि पंचायत प्रतिनिधियों – प्रधान, उपप्रधान और वार्ड मेंबर – ने कभी मदद नहीं की। हर बार बहाना बनाकर टाल दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत की यह चुप्पी विवाद को और बढ़ा रही है।

दहशत में परिवार

सुरेश कुमार ने कहा – “अब हमारा पूरा परिवार डर में जी रहा है। बच्चे तक सहमे हुए हैं। पुलिस और पंचायत की चुप्पी हमारी जान के लिए खतरा बन गई है। मजबूरी में अब हमें मीडिया का सहारा लेना पड़ रहा है।”


  “भारी बारिश के कारण रामशहर-नालागढ़ रोड, नांद रोड और रामशहर-स्वारघाट रोड बंद हैं। सड़कें खुलते ही पुलिस मौके पर जाकर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाएगी। दोनों पक्षों का मेडिकल पहले ही कर लिया गया है।” - SHO विनोद कुमार 


यह मामला सिर्फ एक पारिवारिक झगड़े तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कानून-व्यवस्था की पूरी असफलता का आईना भी है। पीड़ित परिवार कई बार अपनी सुरक्षा और न्याय की गुहार पुलिस और पंचायत के सामने लगा चुका है, लेकिन आज तक आरोपियों के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं की गई। इसके बावजूद आरोपियों के होंसले बुलंद हैं। 30 अगस्त को उन्होंने फिर उस गरीब परिवार पर जानलेवा हमला किया, जिसकी दर्दनाक CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। स्थानीय पुलिस मौसम के ठीक होने का इंतजार कर रही है, जबकि बंद सड़कों की वजह से कमजोर और असहाय परिवार पर संकट और बढ़ गया है। सवाल यह उठता है कि क्या न्याय और कानून केवल तब काम आएंगे, जब गरीब और पीड़ित परिवार पर बड़ी अनहोनी घट चुकी हो?

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल : अब नपेंगे फोन न उठाने वाले 'लाट साहब'! विधानसभा अध्यक्ष का कड़ा फरमान- 'बस नाम बताओ, कार्रवाई हम करेंगे' - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: बजट सत्र के दूसरे दिन मुकेश अग्निहोत्री ने की स्पीकर से शिष्टाचार भेंट, प्रशासन ने दिया सुरक्षा का ब्यौरा - देखें पूरी खबर..

सदन में लहराया संविधान: मुकेश अग्निहोत्री बोले- 'RDG भीख नहीं, हक है', जयराम का पलटवार- 'पत्नी की सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में CM' - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: 'विधानसभा क्या है?' जब स्पीकर के इस सवाल पर अटक गए संजोली कॉलेज के छात्र, कुलदीप पठानियां ने पढ़ाया लोकतंत्र का पाठ - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में सरकार के खिलाफ पेंशनरों का महा-संग्राम: "अपनों पर खजाना लुटाया, बुज़ुर्गों को ठेंगा दिखाया", बजट सत्र में विधानसभा घेराव की चेतावनी - पढ़ें पूरी खबर..

सोना ₹1.80 लाख से फिसला: क्या अब 80,000 से नीचे जाने की है तैयारी? जानें विशेषज्ञों की भविष्यवाणी - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा: 11वें सत्र का आगाज; राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत, सीएम ने अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई सर्वदलीय बैठक; विधानसभा अध्यक्ष ने मांगा रचनात्मक सहयोग - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा सत्र: राज्यपाल ने नहीं पढ़ा पूरा अभिभाषण, दो पैरा पढ़कर बोले- ...बाकी सदस्य पढ़ लें; आखिर क्यों नहीं पढ़ा अभिभाषण - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र का बिगुल: अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने राज्यपाल को दिया औपचारिक निमंत्रण