हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Friday | September 05, 2025
हिमाचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन का तीखा हमला – "आपदा राहत में जुटे अभियंता का अपमान, सरकार मनमाना निलंबन तुरंत वापस ले, वरना आंदोलन तय" - पढ़ें पूरी खबर..       बरसात का कहर : "मकान गायब, सिर्फ छत नज़र आई" - सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैरान कर देने वाला वीडियो, देखें पूरी खबर..       विधानसभा अध्यक्ष ने शिक्षक दिवस पर देश व प्रदेश के शिक्षकों को दी बधाई       करसोग में भारी बारिश से हादसा: दरकी पहाड़ी, घर का लैंटर टूटा; परिवार ने लगाई मदद की गुहार, पढ़ें पूरी खबर.       सावधान : हिमाचल प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट ! 4 और 5 सितंबर को प्रदेश के इन 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, लोगों से सतर्क रहने की अपील, पढ़ें पूरी खबर..       आज का पंचांग - 04 सितम्बर 2025 (गुरुवार): जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..       गुरुवार का राशिफ़ल: 04 सितम्बर 2025; आज के दिन इन राशियों मिलेगी बड़ी कामयाबी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल....       भारी बारिश से बेहाल हिमाचल ! सरकार का बड़ा फैसला : 7 सितम्बर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज, ऑनलाइन पढ़ाई का आदेश - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट: अगले 16-18 घंटे 8 जिलों के लिए खतरे की घंटी, प्रशासन अलर्ट पर - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में भ्रष्टाचारियों पर कसा शिकंजा ! पंचायतों से बाहर होंगे भ्रष्ट नेता, चुनाव लड़ने पर हमेशा के लिए रोक - हिमाचल सरकार का कड़ा फैसला - पढ़ें पूरी खबर      

हिमाचल

हिमाचल में भ्रष्टाचारियों पर कसा शिकंजा ! पंचायतों से बाहर होंगे भ्रष्ट नेता, चुनाव लड़ने पर हमेशा के लिए रोक - हिमाचल सरकार का कड़ा फैसला - पढ़ें पूरी खबर

September 03, 2025 10:03 AM
Om Prakash Thakur

अब पंचायतों में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश सरकार ने साफ कर दिया है कि जो भी जनप्रतिनिधि ठेकेदारी में संलिप्त होंगे या अपने परिवार व मित्रों व सम्बंधियों को लाभ पहुंचाएंगे, उन्हें सीधे चुनाव लड़ने से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। विधानसभा में मंगलवार को पारित हुए हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज संशोधन विधेयक ने भ्रष्ट नेताओं के लिए पंचायत राजनीति के दरवाज़े हमेशा के लिए बंद कर दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर..

शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंचायतों में पारदर्शिता और ईमानदारी को मजबूती देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। मंगलवार को विधानसभा ने हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज संशोधन विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया। इस विधेयक के तहत अब भ्रष्टाचार या ठेकेदारी में संलिप्त जन प्रतिनिधि पंचायत चुनाव लड़ने से वंचित रहेंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्पष्ट कहा कि भ्रष्टाचार में दोषी पाए गए प्रधान या प्रतिनिधियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। अगर कोई प्रधान पंचायतों में ठेके लेता है या अपने परिवार को ठेके दिलाता है, और शिकायत पर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो उसे चुनाव लड़ने से रोका जाएगा।

संशोधित विधेयक में पंचायतों को और अधिक शक्तियां दी गई हैं। पहले पंचायतों को 2, 000 रुपये तक के मामलों की सुनवाई का अधिकार था, जिसे अब बढ़ाकर 25, 000 रुपये तक कर दिया गया है। साथ ही, जिन व्यक्तियों के नाम दो-दो ग्राम सभाओं की समितियों में दर्ज थे, उन्हें अब केवल एक ही जगह शामिल किया जाएगा। ग्राम सभा बुलाने का अधिकार अब पंचायत निदेशक को भी प्रदान किया गया है।

विधानसभा में यह विधेयक ग्रामीण विकास और पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह की अनुपस्थिति में संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने प्रस्तुत किया, जिसे सदन ने ध्वनिमत से पारित कर दिया।

इस संशोधन से पंचायत व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। सरकार का यह कदम ईमानदार जनप्रतिनिधियों और जनता दोनों के लिए राहतभरा साबित होगा।


हिमाचल सरकार का यह कड़ा फैसला राज्य में पंचायत चुनावों की पारदर्शिता और ईमानदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। भ्रष्ट नेताओं को चुनावी मैदान से हमेशा के लिए बाहर रखने का निर्णय न केवल जनहित में है, बल्कि इससे स्थानीय प्रशासन में जवाबदेही और जनता का विश्वास भी बढ़ेगा। यह नीति स्पष्ट संदेश देती है कि सत्ता में बने रहना केवल जनता की सेवा और नियमों का पालन करने वालों के लिए ही संभव है, और भ्रष्टाचार पर कोई भी समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। इससे हिमाचल में लोकतंत्र और ग्रामीण विकास की नींव और मजबूत होगी।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन का तीखा हमला – "आपदा राहत में जुटे अभियंता का अपमान, सरकार मनमाना निलंबन तुरंत वापस ले, वरना आंदोलन तय" - पढ़ें पूरी खबर..

बरसात का कहर : "मकान गायब, सिर्फ छत नज़र आई" - सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैरान कर देने वाला वीडियो, देखें पूरी खबर..

विधानसभा अध्यक्ष ने शिक्षक दिवस पर देश व प्रदेश के शिक्षकों को दी बधाई

करसोग में भारी बारिश से हादसा: दरकी पहाड़ी, घर का लैंटर टूटा; परिवार ने लगाई मदद की गुहार, पढ़ें पूरी खबर.

सावधान : हिमाचल प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट ! 4 और 5 सितंबर को प्रदेश के इन 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, लोगों से सतर्क रहने की अपील, पढ़ें पूरी खबर..

भारी बारिश से बेहाल हिमाचल ! सरकार का बड़ा फैसला : 7 सितम्बर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज, ऑनलाइन पढ़ाई का आदेश - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट: अगले 16-18 घंटे 8 जिलों के लिए खतरे की घंटी, प्रशासन अलर्ट पर - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में अब नहीं चलेगी नकलखोरी ! नकल करने पर 10 साल कैद, कराने वालों पर एक करोड़ जुर्माना - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा: मॉनसून सत्र ने रचा रिकॉर्ड, 98% उत्पादकता के साथ संपन्न, अध्यक्ष पठानियां ने जताया आभार, पढ़ें पूरी खबर..

ऑप्टिकल फाइबर कटते ही क्यों बैठ जाता है नेटवर्क? जानिए टावर और फाइबर का असली रिश्ता