हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | February 18, 2026
18 फरवरी 2026 राशिफल: कुंभ राशि में 5 ग्रहों का 'महाजमावड़ा', उच्च के मंगल करेंगे मालामाल! जानें मेष से मीन तक का हाल       आज का पंचांग: कुंभ राशि में 5 ग्रहों का महासंयोग! जानें 18 फरवरी के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय       '500 बुजुर्ग तड़प कर मर गए, बच्चे नहीं आए': विदेश में मजे कर रही संतानों पर सांसद का शख़्त प्रस्ताव, मांगा 'पासपोर्ट रद्दीकरण' का कानून - जाने क्या है मामला       हिमाचल : अब नपेंगे फोन न उठाने वाले 'लाट साहब'! विधानसभा अध्यक्ष का कड़ा फरमान- 'बस नाम बताओ, कार्रवाई हम करेंगे' - पढ़ें पूरी खबर       शिमला: बजट सत्र के दूसरे दिन मुकेश अग्निहोत्री ने की स्पीकर से शिष्टाचार भेंट, प्रशासन ने दिया सुरक्षा का ब्यौरा - देखें पूरी खबर..       सदन में लहराया संविधान: मुकेश अग्निहोत्री बोले- 'RDG भीख नहीं, हक है', जयराम का पलटवार- 'पत्नी की सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में CM' - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला: 'विधानसभा क्या है?' जब स्पीकर के इस सवाल पर अटक गए संजोली कॉलेज के छात्र, कुलदीप पठानियां ने पढ़ाया लोकतंत्र का पाठ - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में सरकार के खिलाफ पेंशनरों का महा-संग्राम: "अपनों पर खजाना लुटाया, बुज़ुर्गों को ठेंगा दिखाया", बजट सत्र में विधानसभा घेराव की चेतावनी - पढ़ें पूरी खबर..       सोना ₹1.80 लाख से फिसला: क्या अब 80,000 से नीचे जाने की है तैयारी? जानें विशेषज्ञों की भविष्यवाणी - पढ़ें पूरी खबर..       Aaj Ka Rashifal 17 February 2026: फाल्गुन अमावस्या और सूर्य ग्रहण का संयोग, जानें मेष से मीन तक का हाल      

हिमाचल | सोलन

सोलन में सनसनी: 81 वर्षीय वैद्य दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार - 25 वर्षीय युवती ने लगाया गंभीर आरोप, पढ़ें पूरी खबर..

October 10, 2025 10:57 PM

सोलन में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक 81 वर्षीय वैद्य पर दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता के अनुसार वह इलाज के लिए वैद्य के पास गई थी, लेकिन उसी दौरान आरोपी ने उसके साथ अनुचित व्यवहार किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है। यह प्रकरण स्थानीय प्रशासन और लोगों के लिए चेतावनी की तरह है, कि किसी भी तरह का अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पढ़ें विस्तार से..

सोलन (HD News): हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक 81 वर्षीय वैद्य को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। वैद्य सोलन शहर में पुराना बस अड्डा के समीप अपना दवाखाना चलाते हैं। उन पर 25 वर्षीय युवती ने इलाज के बहाने दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने महिला थाना सोलन में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। कई अस्पतालों में उपचार करवाने के बाद भी आराम न मिलने पर वह 7 अक्तूबर को वैद्य के पास आयुर्वेदिक उपचार के लिए गई।

शिकायत के अनुसार, जांच के दौरान आरोपी ने युवती का हाथ पकड़कर नसें दबाने का बहाना किया और व्यक्तिगत सवाल पूछने लगा। इसके बाद उसने आश्वासन दिया कि वह उसका “सौ फीसदी इलाज” कर देगा। आरोप है कि इसी बहाने आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने पीड़िता के बयान न्यायालय में दर्ज करवाए हैं और स्टेट फॉरेंसिक साइंस लैब, जुन्गा से टीम बुलाकर मौके से साक्ष्य भी एकत्र किए हैं। प्राप्त साक्ष्यों और बयान के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि -  “महिला थाना में दर्ज शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के बयान और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि आगे की जांच की जा सके।”


बता दें कि कानून, चाहे एट्रोसिटी एक्ट, दहेज (डोरी) एक्ट या महिला उत्पीड़न से संबंधित हो, महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए बनाए गए हैं। हालाँकि कभी-कभी इनका दुरुपयोग देखा जाता है, लेकिन सही और निष्पक्ष जांच के माध्यम से वास्तविक पीड़ितों को न्याय मिल सकता है और अपराधियों को सजा दी जा सकती है। इसलिए हर मामले की तत्काल, वैज्ञानिक और निष्पक्ष जांच अनिवार्य है, ताकि सच सामने आए, अन्याय रोका जा सके और समाज में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल : अब नपेंगे फोन न उठाने वाले 'लाट साहब'! विधानसभा अध्यक्ष का कड़ा फरमान- 'बस नाम बताओ, कार्रवाई हम करेंगे' - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: बजट सत्र के दूसरे दिन मुकेश अग्निहोत्री ने की स्पीकर से शिष्टाचार भेंट, प्रशासन ने दिया सुरक्षा का ब्यौरा - देखें पूरी खबर..

सदन में लहराया संविधान: मुकेश अग्निहोत्री बोले- 'RDG भीख नहीं, हक है', जयराम का पलटवार- 'पत्नी की सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में CM' - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: 'विधानसभा क्या है?' जब स्पीकर के इस सवाल पर अटक गए संजोली कॉलेज के छात्र, कुलदीप पठानियां ने पढ़ाया लोकतंत्र का पाठ - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में सरकार के खिलाफ पेंशनरों का महा-संग्राम: "अपनों पर खजाना लुटाया, बुज़ुर्गों को ठेंगा दिखाया", बजट सत्र में विधानसभा घेराव की चेतावनी - पढ़ें पूरी खबर..

सोना ₹1.80 लाख से फिसला: क्या अब 80,000 से नीचे जाने की है तैयारी? जानें विशेषज्ञों की भविष्यवाणी - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा: 11वें सत्र का आगाज; राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत, सीएम ने अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई सर्वदलीय बैठक; विधानसभा अध्यक्ष ने मांगा रचनात्मक सहयोग - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा सत्र: राज्यपाल ने नहीं पढ़ा पूरा अभिभाषण, दो पैरा पढ़कर बोले- ...बाकी सदस्य पढ़ लें; आखिर क्यों नहीं पढ़ा अभिभाषण - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र का बिगुल: अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने राज्यपाल को दिया औपचारिक निमंत्रण