Saturday | November 21, 2026
सदन में आर-पार के मूड में डॉ. जनकराज, सुक्खू सरकार को सीधा अल्टीमेटम— "आरोप साबित करो तो दूंगा इस्तीफा, वरना गद्दी छोड़ें सीएम और कैबिनेट!"       आज शुक्रवार 20 नवम्बर 2026 को सोने-चांदी के रेट : सोने की कीमतों में दर्ज की गई हल्की नरमी, जानें शिमला, दिल्ली और मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में क्या हैं आज के ताज़ा भाव       भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया, जीत के साथ अभियान शुरू        भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को 4-1 से हराया, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन       आज का पंचांग, 20 नवंबर 2026: शुक्रवार को देवउठनी एकादशी और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का पावन संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय       आज का राशिफल, 20 नवंबर 2026: शुक्रवार को इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत हाल       भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मुकाबला, पहले दिन न्यूजीलैंड ने बनाए 243 रन, पांच विकेट गिरे       आज से भीष्म पंचक का आरंभ, देवउठनी एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व       हिमाचल में सरकारी नौकरियों के हजारों पद खाली, विधानसभा में सामने आए आंकड़े -पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल विधानसभा में भ्रष्टाचार पर घमासान, सुक्खू सरकार और भाजपा आमने-सामने      

खेल

प्रधानमंत्री ने महिला वर्ल्ड कप विजेता टीम से की मुलाकात, हिमाचल की रेणुका ठाकुर की मां के संघर्ष को किया सलाम

November 06, 2025 11:30 PM
Om Prakash Thakur

वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल टीम की जीत का सम्मान किया, बल्कि खिलाड़ियों के पीछे खड़ी अदृश्य ताकत - उनकी माताओं, उनके संघर्ष और उनके साहस - को पूरे देश के सामने सलाम किया। इस मुलाकात में सिर्फ मेडल नहीं बोले, बल्कि उन कहानियों की गूंज सुनाई दी, जिनमें गरीबी थी, चुनौतियाँ थीं, लेकिन हार नहीं थी। खासकर हिमाचल की रेणुका ठाकुर की माँ को मिला प्रधानमंत्री का विशेष प्रणाम उस सत्य की पुष्टि है कि जब एक माँ हिम्मत नहीं छोड़ती - तो उसकी बेटी इतिहास लिखती है। 


प्रधानमंत्री ने महिला वर्ल्ड कप विजेता टीम से की मुलाकात

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जितने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में टीम की सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए उनकी मेहनत, समर्पण और देश के लिए किए गए योगदान की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि महिला टीम की जीत ने देश को गर्व और खुशी का बड़ा कारण दिया है।


रेणुका ठाकुर की मां के संघर्ष की प्रशंसा

मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश की तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर और उनकी मां के संघर्ष का उल्लेख किया। रेणुका के पिता का निधन तब हुआ था जब वह छोटी थीं। इसके बाद उनकी मां ने अकेले ही रेणुका को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी निभाई और सभी कठिनाइयों का सामना किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक सिंगल पैरेंट के रूप में उनकी मां ने जो साहस और मेहनत दिखाई, वह प्रेरणादायक है। उन्होंने रेणुका से कहा कि जब वह घर जाएं तो अपनी मां को उनकी ओर से प्रणाम कहना।


खिलाड़ियों को युवाओं को प्रेरित करने की सलाह

प्रधानमंत्री ने टीम की खिलाड़ियों से कहा कि उनकी सफलता केवल मैदान तक सीमित नहीं है। उन्होंने सलाह दी कि खिलाड़ी साल में कुछ बार अपने पुराने स्कूलों और बच्चों से जरूर मिलें। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक छोटी सी बातचीत भी बच्चे के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है। उन्होंने बताया कि आने वाली पीढ़ी खिलाड़ियों को अपने रोल मॉडल के रूप में देखती है।


फिट इंडिया अभियान में योगदान की अपेक्षा

प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से फिट इंडिया आंदोलन को मजबूत करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि जब खिलाड़ी फिटनेस और स्वास्थ्य की बात करते हैं, तो लोग उसे गंभीरता से सुनते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी समाज में स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली का संदेश देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।


रेणुका ठाकुर की यात्रा

रेणुका ठाकुर हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू क्षेत्र के पारसा गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने स्थानीय मैदानों से क्रिकेट की शुरुआत की और बाद में धर्मशाला की एचपीसीए अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त किया। वर्ष 2019 में उन्होंने बीसीसीआई महिला वनडे टूर्नामेंट में सबसे अधिक 23 विकेट लेकर अपनी पहचान बनाई। इसके बाद 2021 में उनका चयन भारतीय टीम में हुआ। आज वह टीम की मुख्य तेज गेंदबाजों में शामिल हैं।


यह मुलाकात केवल वर्ल्ड कप जीत का उत्सव नहीं थी, बल्कि खिलाड़ियों के संघर्ष, माता-पिता की भूमिका और समाज में प्रेरणा देने की क्षमता को पहचान देने का अवसर भी थी। यह क्षण उन सभी बेटियों और माताओं के लिए गौरव का संदेश है जो सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत और हिम्मत के साथ आगे बढ़ती हैं।


 

Have something to say? Post your comment

खेल में और

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया, जीत के साथ अभियान शुरू 

भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को 4-1 से हराया, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मुकाबला, पहले दिन न्यूजीलैंड ने बनाए 243 रन, पांच विकेट गिरे

रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को हराकर भारत बना अंडर-19 एशिया कप चैंपियन, रिकॉर्ड 9वीं बार जीता खिताब

जय शाह निर्विरोध दूसरी बार बने आईसीसी (ICC) के चेयरमैन, भारतीय क्रिकेट जगत ने दी बधाई

भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा वनडे आज: श्रेयस अय्यर संभालेंगे टीम इंडिया की कमान, सीरीज कब्जाने का सुनहरा मौका

आईपीएल 2027 से पहले ऐतिहासिक प्लेयर ट्रेड: हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में शामिल, अर्शदीप सिंह की मुंबई इंडियंस में एंट्री

युवा ओलंपिक 2026: भारतीय मुक्केबाज गुंजन और अंबेकर मीतेई फाइनल में पहुंचे, भारत को दो स्वर्ण पदक की उम्मीद

बुडापेस्ट 'टोटल चेस' में ऐतिहासिक उलटफेर: भारतीय जीएम वैशाली रमेशबाबू ने अमेरिकी दिग्गज हैंस नीमन को दी मात

टी20 में नया मिशन: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए सूर्यकुमार यादव बने मुंबई के कप्तान, दिग्गजों की वापसी