Wednesday | October 14, 2026
आज का राशिफल 14 अक्टूबर: धन, स्वास्थ्य और प्यार के मामले में आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत ? - पढ़ें 12 राशियों की भविष्यवाणी       आज का पंचांग 14 अक्टूबर 2026: नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का विशेष योग       जयराम ठाकुर का सीएम सुक्खू पर तंज: "राहुल गांधी पर समय बर्बाद न करें, हिमाचल के विकास पर दें ध्यान"       आज की 10 बड़ी खबरें: सियासत से लेकर कारोबार, खेल और मौसम तक की विस्तृत जानकारी       आज का पंचांग 13 अक्टूबर 2026: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का विशेष योग       आज का राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मां चंद्रघंटा की कृपा से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल!       "EC पर संग्राम, 6 नए राज्यपाल, जंतर-मंतर पर बैन और मौसम की मार!" - पढ़ें विस्तार से..       रामपुर में 11 नवंबर से मचेगी लवी मेले की धूम: चामुर्थी घोड़ों की प्रदर्शनी, लेजर शो और 4 सांस्कृतिक संध्याएं होंगी मुख्य आकर्षण       हिमाचल में डॉक्टरों के 40 लाख रुपये के सर्विस बॉन्ड पर बवाल, IGMC के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सरकार से पेनल्टी घटाने और स्टाइपेंड बढ़ाने की उठाई मांग       नवरात्र में हिमाचल के पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, होटलों में 60 से 80 फीसदी तक बुकिंग; शिमला-मनाली में बढ़े सैलानी      

देश/विदेश

अमेरिका में ट्रंप की रैली के दौरान चली गोली, बंदूकधारी समेत दो लोगों की मौत; पेंसिलवेनिया में हुई वारदात, पढ़ें पूरी ख़बर..

July 14, 2024 10:07 AM
फ़ोटो सोर्स : सोशल मीडिया

शिमला: (HD News); अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रैली के दौरान गोली चलने की खबर है। पेंसिलवेनिया में ट्रंप की रैली के दौरान फायरिंग हुई। इसमें रैली में मौजूद शख्स के साथ-साथ एक बंदूकधारी की भी मौत हुई है। पेन्सिलवेनिया के बटलर में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रैली में गोलीबारी के मामले में सीबीएस न्यूज ने बताया कि गोली चलने के तुरंत बाद यूएस सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने ट्रंप को मंच से नीचे उतार दिया। यूएस सीक्रेट सर्विस अधिकारियों के मुताबिक स्थानीय समयानुसार शाम करीब 6.15 बजे एक संदिग्ध शूटर ने पेंसिलवेनिया के बटलर में रैली स्थल के बाहर एक ऊंचे स्थान से मंच की तरफ निशाना साधकर कई गोलियां चलाईं।

वायरल हुए वीडियो में ट्रंप के कान से खून बहता दिखा

गोली चलने के बाद मची अफरा-तफरी के बीच पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप को एक काफिले में ले जाया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में ट्रंप के कान से खून बहता देखा जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से जारी बयान के मुताबिक ट्रंप सुरक्षित हैं। इस घटना की चौतरफा निंदा की जा रही है। बाइडन, कमला हैरिस, पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने दो टूक कहा है कि अमेरिकी समाज में हिंसा की कोई जगह नहीं है। सीक्रेट सर्विस प्रवक्ता एंथनी गुग्लिल्मी ने कहा कि पेन्सिलवेनिया में 78 वर्षीय ट्रंप की रैली वाली जगह पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने शूटर को मार गिराया। सीक्रेट सर्विस के जवान जब ट्रंप को मंच से दूर सुरक्षित जगह पर ले जा रहे थे, उसी समय उनके समर्थकों ने उनके समर्थन में नारे लगाए। ट्रंप को हवा में मुट्ठी बांध कर कुछ कहते देखा गया।

सुरक्षित हैं पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप सुरक्षित हैं। शनिवार को पेंसिल्वेनिया में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की रैली में गोली चलने की घटना के बाद उनकी सरक्षा बढ़ाई गई है। आसपास सभी सुरक्षात्मक उपाय लागू किए गए हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक सीक्रेट सर्विस विभाग के संचार प्रमुख एंथनी गुग्लिल्मी ने एक्स पर जारी बयान में कहा, 13 जुलाई की शाम को पेन्सिलवेनिया में ट्रंप की रैली में एक घटना घटी। उन्होंने कहा कि एक दर्शक की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सीक्रेट सर्विस ने देश की संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) को वारदात के संबंध में सूचित कर दिया है।

यूएस सीक्रेट सर्विस ने दिया बयान

एंथनी गुग्लिल्मी ने कहा कि गोली चलने के बाद सीक्रेट सर्विस ने तत्काल सभी सुरक्षात्मक उपाय किए। फिलहाल पूर्व राष्ट्रपति सुरक्षित हैं। सीक्रेट सर्विस के अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द ही इस संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने त्वरित कार्रवाई करने वाले कानून प्रवर्तन अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों का आभार प्रकट किया। प्रवक्ता स्टीवन चेउंग ने बताया, ट्रंप फिलहाल ठीक है और स्थानीय चिकित्सा केंद्र पर जांच की जा रही है। इस संबंध में अधिक जानकारी बाद में दी जाएगी।

राइफल लिए ट्रंप से 50 फीट दूर था हमलावर, दागीं पांच गोलियां

बीबीसी के हवाले से आई पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने पूर्व राष्ट्रपति की रैली वाली जगह के पास 'छत के ऊपर एक आदमी' को देखा था। वह व्यक्ति हमसे 50 फीट दूर, हमारे बगल वाली इमारत की छत पर रेंगकर चढ़ रहा था। उसके पास एक राइफल थी। थोड़ी ही देर में पांच गोलियां चलीं।

डेमोक्रेट खेमे के प्रतिद्वंद्वी नेताओं ने दिए बयान

इस वारदात के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा समेत कई दिग्गजों ने बयान दिया। बाइडन ने कहा कि उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी ली है। उन्होंने कहा, 'पेंसिल्वेनिया में डोनाल्ड ट्रंप की रैली में हुई गोलीबारी के बारे में जानकारी मिली। यह सुनकर खुशी हुई कि वह सुरक्षित हैं और उनका स्वास्थ्य अच्छा है। मैं उनके और उनके परिवार के लिए और रैली में मौजूद सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। बाइडन ने तत्काल कार्रवाई करने और गोलीबारी वाली जगह से ट्रंप को सुरक्षित बाहर निकालने वाले यूएस सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों का भी आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा, अमेरिका में इस तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। हमें एक राष्ट्र के रूप में एकजुट होकर इसकी निंदा करनी चाहिए।

ओबामा बोले- ट्रंप के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा, अमेरिका के लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा के लिए बिल्कुल भी जगह नहीं है। हमें अभी तक ठीक से पता नहीं है कि पेन्सिलवेनिया की रैली में क्या हुआ है, लेकिन हम सभी इस बात को जानकर राहत की सांस ले सकते हैं कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को गंभीर चोट नहीं आई है। ओबामा ने कहा, हमें इस समय अपनी राजनीति में शिष्टाचार और सम्मान के लिए खुद को फिर से प्रतिबद्ध करना चाहिए। मिशेल और मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

आज की 10 बड़ी खबरें: सियासत से लेकर कारोबार, खेल और मौसम तक की विस्तृत जानकारी

बॉलीवुड में शोक की लहर: नहीं रहे 'क्रांतिवीर' नाना पाटेकर, गोवा के अस्पताल में ली अंतिम सांस - पढ़ें पूरी खबर..

BREAKING NEWS : भीषण विमान हादसा: वायुसेना का ATR-42 प्लेन क्रैश, 32 लोगों की मौत की आशंका

नॉर्वे में भारतीय दूतावास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष पठानियां, हिमाचल के पर्यटन व हरित ऊर्जा पर हुई चर्चा - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया पहुंचे नॉर्वे, ट्रॉम्सो यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रों से करेंगे संवाद - पढ़ें पूरी खबर ...

​69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का केपटाउन में भव्य समापन, पठानियां ने दक्षिण अफ्रीका का जताया आभार - पढ़ें पूरी खबर..

केप टाउन में पठानियां ने उठाया ‘पोस्ट-लेजिस्लेटिव स्क्रूटिनी’ का मुद्दा, जनता से मजबूत संवाद पर दिया जोर - पढ़ें पूरी खबर..

दक्षिण अफ्रीका में 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का आगाज, हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने की शिरकत - पढ़ें पूरी खबर

सवालों से 'बचते' राहुल गांधी: पुलिसकर्मियों के दर्द पर पूछा सवाल, तो पत्रकार पर लगा दिया 'BJP' का ठप्पा.! - जानिए क्या है पूरा मामला..

"बिना पुलिस और सरकार की मिलीभगत के 10 दिन भी नहीं चल सकता नशे का धंधा" — गुलाब चंद कटारिया का सबसे बड़ा बयान; पढ़ें पूरी खबर