Saturday | October 31, 2026
धनतेरस 2026: 6 नवंबर को सिर्फ 1 घंटा 56 मिनट रहेगा सबसे शक्तिशाली मुहूर्त; सोना-चांदी न सही, चुपचाप घर ले आएं ये ₹10 की चीज, साल भर खाली नहीं होगी तिजोरी! - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में महंगाई का एक और झटका: राशन डिपुओं में सरसों का तेल 19 रुपये महंगा, अब 179 रुपये लीटर चुकाने होंगे दाम       ज्योतिर्मठ में हेलीकॉप्टर हादसा: खराब मौसम में उड़ान बनी काल, छह लोगों की मौत; सुरक्षा नियमों पर उठे सवाल       सन फार्मा के मुनाफे में गिरावट, Organon अधिग्रहण से जुड़ा खर्च बना बड़ी वजह; स्पेशियलिटी दवाओं की बिक्री मजबूत       भारतीय रुपये में डॉलर के मुकाबले 33 पैसे की मजबूती, 94.93 पर बंद हुआ रुपया; शेयर बाजार की तेजी से मिला सहारा       शेयर बाजार में अक्टूबर के आखिरी दिन तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी की शानदार मासिक बढ़त; IT शेयरों में जबरदस्त उछाल       युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को लेकर चयनकर्ताओं से की बड़ी मांग, वनडे टीम में मौका देने की वकालत       कुश्ती में भारत की मनिषा भांभलवा ने रचा इतिहास, सीनियर विश्व चैंपियनशिप में देश को दिलाया पहला स्वर्ण पदक       कार्तिक मास के शनिवार पर आज शनि धामों और हनुमान मंदिरों में उमड़ रहा आस्था का सैलाब - पढ़ें पूरी खबर..       आज शाम से लगेगा अहोई अष्टमी के व्रत का संकल्प, बाज़ारों और राधा कुंड में आज उमड़े श्रद्धालु      

मनोरंजन

Love Shaadi Drama: इस एक्ट्रेस की हुई नई-नई शादी, लोगों ने बना दिया विलेन; बोली-पब्लिक फिगर हूं इसलिए...

February 20, 2023 09:01 AM

Hansika Motwani Marriage: हंसिका मोटवानी इन दिनों काफी परेशान चल रही हैं. उनकी यह परेशानी सोशल मीडिया यूजर्स को लेकर है. जब से उन्होंने शादी की है तब से सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं. यह ट्रोलिंग हाल ही मे 10 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज हुए रियलिटी शो लव शादी ड्रामा के बाद और ज्यादा बढ़ गई है. यह रियलिटी शो हंसिका मोटवानी की ग्रेंड वेडिंग पर आधारित है. इस डॉक्युड्रामा में हंसिका अपने अफेयर से लेकर शादी तक की बातें करती दिखाई दे रही हैं. किस तरह से वह सोहेल से मिली, किस तरह उनके बीच अफेयर शुरू हुआ. इस रियलिटी शो में हंसिका मोटवानी अपने पति सोहेल कथूरिया के अतीत के बारे में भी बात करती दिखाई दीं.

पहली शादी का विवाद

वह इसमें सोहेल कथूरिया की पहली शादी के बारे में बात करते हुए नजर आई हैं. इसमें हंसिका ने बताया है कि उनकी मां इस शादी के खिलाफ थी. इस शादी को लेकर वह अपनी मां से झगड़ते हुए भी दिखाई दे रही हैं. गौरतलब है कि हंसिका के पति सोहेल कथूरिया पेशे से बिजनसमैन हैं और ये उनकी दूसरी शादी है. इससे पहले सोहेल ने हंसिका की ही दोस्त रिंकी बजाज से शादी की थी. रिंकी की फ्रेंड होने के कारण हंसिका अपने पति की पहली शादी में भी शामिल थी. हंसिका और सोहेल की शादी के दौरान सोहेल और उनकी एक्स-वाइफ रिंकी की शादी के वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल किए गए. उस समय सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा हंसिका पर अपनी ही फ्रेंड का घर तोड़ने का आरोप लगाया जा रहा था. और अब उनका रियलिटी शो आने के बाद एक बार फिर वह चर्चा में है.

लोग उठा रहे अंगुली

इस रियलिटी शो के पहले एपिसोड में हंसिका सोशल मीडिया यूजर्स को आड़े हाथ लेते दिखाई दे रही हैं. उनका कहना है कि उन्हें सेलिब्रिटी होने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. लोग उन्हें विलेन की तरह देख रहे हैं और दूसरे लोगों को दिखा भी रहे हैं. अगर मैंने जिससे शादी की है उसे मैं उसकी पहली शादी के टाइम से जानती हूं तो इसमें मेरी क्या गलती है. मैं पब्लिक फिगर हूं, इसलिए लोग आसानी से मुझ पर उंगली उठा रहे हैं, मुझ पर तंज कस रहे हैं. मुझे विलेन की तरह दिखा रहे हैं. हर किसी की पर्सनल लाइफ होती है. लोगों को यह अधिकार नहीं है कि वह किसी की पर्सनल लाइफ में हस्तक्षेप करे. मुझ पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह सिर्फ इसलिए क्योंकि मैं एक पब्लिक फिगर हूं, सेलिब्रिटी हूं.

Have something to say? Post your comment

मनोरंजन में और

एक्शन थ्रिलर फिल्मों का दौर जारी, अभिनेता अहान शेट्टी अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'संकी' की शूटिंग भोपाल में करेंगे शुरू

अभिनेता आयुष्मान खुराना की स्पाई-कॉमेडी फिल्म 'उड़ता तीर' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, महज कुछ दिनों में ही पार किया 28 करोड़ का आंकड़ा..

चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 9' में जान्हवी कपूर ने अपने रिलेशनशिप और शादी की योजनाओं पर तोड़ी चुप्पी, अभिनेता वरुण धवन के बयानों ने भी बटोरी सुर्खियां

बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' के लॉस एंजिल्स प्रीमियर पर उमड़ी भीड़, रणबीर कपूर की फिल्म के एडवांस बुकिंग और ग्लोबल रिव्यू ने तोड़े रिकॉर्ड

बॉलीवुड के 'पावर कपल' के रिश्ते में आई दरार? सोशल मीडिया से तस्वीरें डिलीट होने के बाद गॉसिप बाजार गर्म

हॉलीवुड में बजा भारतीय सिनेमा का डंका, ऑस्कर विजेता डायरेक्टर की पैन-ग्लोबल फिल्म में लीड रोल करेंगी दीपिका

नई वेब सीरीज 'सत्यचक्र' पर भड़का सियासी बवाल, मेकर्स पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का गंभीर आरोप

किंग खान' और 'साउथ सुपरस्टार' के बीच बॉक्स ऑफिस पर महाटकराव, एडवांस बुकिंग में टूटे सारे रिकॉर्ड

आज सिनेमाघरों में हॉलीवुड और फ्रांसीसी फिल्मों का जमावड़ा: 'होप' और 'मौलिन' ने दी दस्तक

साउथ सिनेमा में साल के अंत तक मचेगा तहलका: 'टॉक्सिक' और 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस हिलाने को तैयार,