हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | February 18, 2026
हिमाचल बजट सत्र: अपनी ही सरकार पर बरसे कुलदीप राठौर, बोले- हो रही 'लिपापोती'; उधर निधि पर विपक्ष के हंगामे के बीच CM का 'सुलह' वाला दांव" - देखें पूरी खबर..       18 फरवरी 2026 राशिफल: कुंभ राशि में 5 ग्रहों का 'महाजमावड़ा', उच्च के मंगल करेंगे मालामाल! जानें मेष से मीन तक का हाल       आज का पंचांग: कुंभ राशि में 5 ग्रहों का महासंयोग! जानें 18 फरवरी के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय       '500 बुजुर्ग तड़प कर मर गए, बच्चे नहीं आए': विदेश में मजे कर रही संतानों पर सांसद का शख़्त प्रस्ताव, मांगा 'पासपोर्ट रद्दीकरण' का कानून - जाने क्या है मामला       हिमाचल : अब नपेंगे फोन न उठाने वाले 'लाट साहब'! विधानसभा अध्यक्ष का कड़ा फरमान- 'बस नाम बताओ, कार्रवाई हम करेंगे' - पढ़ें पूरी खबर       शिमला: बजट सत्र के दूसरे दिन मुकेश अग्निहोत्री ने की स्पीकर से शिष्टाचार भेंट, प्रशासन ने दिया सुरक्षा का ब्यौरा - देखें पूरी खबर..       सदन में लहराया संविधान: मुकेश अग्निहोत्री बोले- 'RDG भीख नहीं, हक है', जयराम का पलटवार- 'पत्नी की सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में CM' - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला: 'विधानसभा क्या है?' जब स्पीकर के इस सवाल पर अटक गए संजोली कॉलेज के छात्र, कुलदीप पठानियां ने पढ़ाया लोकतंत्र का पाठ - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में सरकार के खिलाफ पेंशनरों का महा-संग्राम: "अपनों पर खजाना लुटाया, बुज़ुर्गों को ठेंगा दिखाया", बजट सत्र में विधानसभा घेराव की चेतावनी - पढ़ें पूरी खबर..       सोना ₹1.80 लाख से फिसला: क्या अब 80,000 से नीचे जाने की है तैयारी? जानें विशेषज्ञों की भविष्यवाणी - पढ़ें पूरी खबर..      

देश/विदेश

Road Accident: रफ्तार का कहर, ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस, हादसे में 8 लोगों ने तोड़ा दम, दर्जनों घायल, पढ़ें पूरी खबर..

December 06, 2024 06:09 PM
एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस। सोर्स : सोशल मीडिया

कन्नौज: (HD News); जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक टैंकर और बस की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 19 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि टैंकर एक्सप्रेसवे पर पानी छिड़कने वाला था। वहीं इस टैंकर में तेज रफ्तार बस ने पीछे से टक्कर मार दी। टैंकर से टक्कर के बाद बस पलट गई और उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बस के अंदर से लोगों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली जा रही थी बस

दरअसल ये हादसा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर कन्नौज जिले में हुआ है। आज दोपहर हुए इस दर्दनाक हादसे में डबल डेकर स्लीपर बस खाई में जा गिरी। हादसे की वजह से बस में सवार 8 यात्रियों की मौत हो गई और 19 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने आगे चल रहे यूपीडा के पानी छिड़कने वाले टैंकर को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस पलट गई। बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर की नींद के कारण भरी दोपहर में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

कई थानों की फोर्स मौजूद

वहीं हादसे के बाद मौके से निकल रहे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अपना काफिला रुकवाकर घायलों को बस से निकलवाया और यूपीडा सहित जिले के अलाधिकारियों को हादसे की सूचना दी। कन्नौज के सकरावा थाना क्षेत्र के औरैया बॉर्डर पर मिश्राबाद गांव के पास हुये हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ व कई थानों की फोर्स मौके पर मौजूद हैं।

एसपी ने दी हादसे की जानकारी

एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है और 19 यात्री घायल हुये हैं। मृतकों व घायलों में ज्यादातर, लखनऊ व उसके आसपास के जिलों के रहने वाले हैं, जो रोजगार के लिये दिल्ली जा रहे थे। वहीं कन्नौज डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ला, एसपी अमित कुमार आनंद और तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत भी मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

'500 बुजुर्ग तड़प कर मर गए, बच्चे नहीं आए': विदेश में मजे कर रही संतानों पर सांसद का शख़्त प्रस्ताव, मांगा 'पासपोर्ट रद्दीकरण' का कानून - जाने क्या है मामला

इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला - पाकिस्तान की राजधानी दहल उठी, 12 लोगों की मौत, कई घायल - पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली में भीषण कार ब्लास्ट: लाल किला मेट्रो पार्किंग में हुआ भीषण बिस्फोट, 8 की मौत - दिल्ली से लेकर कई राज्यों में अलर्ट, जांच एजेंसियां सक्रिय - पढ़ें पूरी खबर..

पांच साल की मासूम के साथ दरिंदगी, दोषियों अमित और निखिल को फांसी, अदालत ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला - पढ़ें पूरी खबर

लोकगायिका मैथिली ठाकुर भाजपा में शामिल, लोकसंगीत की दुनिया से सीधे राजनीति में कदम; अलीनगर से विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना, पढ़ें पूरी खबर..

नेपाल में राजनीतिक संकट: प्रधानमंत्री ओली और राष्ट्रपति पौडेल का इस्तीफा, हिंसक प्रदर्शनों में संसद भवन और नेताओं के घरों में लगाई आग, पूर्व पीएम की पत्नी को जिंदा जलाया, पढ़ें पूरी खबर..

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला: फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सएप बैन, सिर्फ पंजीकृत ऐप्स रहेंगे सक्रिय, पढ़ें पूरी खबर

"ऑनलाइन गेमिंग पर PM मोदी का बड़ा बयान: युवाओं की सुरक्षा के लिए कड़ा कानून जरूरी" - पढ़ें पूरी खबर..

सबसे बड़ी आपदा: भूस्खलन से पूरा गांव तबाह, 1,000 लोगों की मौत – सिर्फ एक शख्स बचा जिंदा, पढ़ें पूरी खबर..

अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही: 600 से अधिक लोगों की मौत, 1300 से ज्यादा घायल, पढ़ें पूरी खबर..